लाइव न्यूज़ :

PFI Raids: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बर्दाश्त नहीं, लगाने वालों के खिलाफ होगा कड़ा एक्शन'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 27, 2022 18:16 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ चल रही सुरक्षा एजेंसियों की चल रही देशव्यापी कार्रवाई का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई छापेमारी पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा देश विरोधी ताकतों को जड़ से उखाड़ना होगाइस देश में किसी को भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का हक नहीं है, ये बहुत ही आपत्तिजनक हैऐसे संगठन के साथ कड़ाई से पेश आना चाहिए और सुरक्षा एजेंसियां वही काम कर रही हैं

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देश में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की चल रही कार्रवाई का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों को जड़ से उखाड़ने की जरूरत है क्योंकि ऐसे संगठनों की मंशा देश की एकता के लिए घातक होती है। सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएफआई के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की चल रही मुहिम के बारे में कहा, "हमारी सरकार देश विरोधी तत्व को जड़ से हटाने का काम करेगी। पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे इस राज्य में और देश में किसी को भी लगाने का अधिकार नहीं है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।"

पीएफआई के खिलाफ चल रही देशव्यापी छापेमारी के बारे में न केवल सीएम शिंदे बल्कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सही कदम बताया और कहा, "पिछले कुछ वर्षों से चल रही तफ्तीश में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। मैं किसी के उपर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहता लेकिन उनका (पीएफआई) जो काम था वे समाज में दरार पैदा करके देश को खोखला कर रहे थे।"

मालूम हो कि बीते गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएफआई के खिलाफ व्यापक तौरे से 15 राज्यों में पुलिस के साथ मिलकर उनके ठिकानों पर जबरदस्त छापेमारी की। छापेमारी के बाद देशभर में करीब 106 पीएफआई पदाधिकारियों और समर्थकों को हिरासत में लिया गया था।

जिसके बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियो के एक्शन का विरोध करते हुए पुणे में जिला कलेक्ट्रेट के सामने कथित तौर पर पीएफआई समर्थकों ने कथित तौर पर देश विरोधी और इस्लामिक नारे लगाये थे। मामले में शिंदे सरकार ने फौरन एक्शन लेते हुए आपत्तिजनक नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुणे पुलिस को आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस एनआईए के साथ मिलकर राज्य में पीएफआई के नेक्सस का पता चला रही है और जल्द ही पीएफआई के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम छेड़ने की तैयारी में है।

टॅग्स :PFIदेवेंद्र फड़नवीसDevendra FadnavisमुंबईएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब