लाइव न्यूज़ :

PFI Raids: पीएफआई पर शिकंजा, 8 राज्यों में कार्रवाई, 160 से अधिक हिरासत में, शाहीन बाग में दबिश, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2022 16:20 IST

PFI Raids: गुजरात में पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) विशेष रूप से सक्रिय है और कुछ महीने पहले उसने अहमदाबाद में अपना कार्यालय खोला था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई की स्थापना 2006 में केरल में की गई थी।15 राज्यों में पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में आज 25 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है।

नई दिल्लीः आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की संयुक्त टीम ने देश भर में छापेमारी की। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर 8 राज्य में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 160 से ज्यादा को हिरासत में लिया हैं। 

एनआईए की टीम ने इस सप्ताह दूसरी बार रेड की है। दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम सहित कई राज्य राडार पर हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में कहा कि असम में आज 25 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। यह अभियान और तेज़ किया जाएगा।

इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अगुवाई में कई एजेंसियों ने 22 सितंबर को देश के 15 राज्यों में एक साथ छापे मारे और देश में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ ने एक संयुक्त अभियान में राज्य भर में छापेमारी में एक दर्जन से अधिक PFI नेताओं को हिरासत में लिया है। निजामुद्दीन, शाहीन बाग इलाके सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में PFI से जुड़े स्थानों पर केंद्रीय एजेंसी और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी चल रही है। 4 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

असम पुलिस ने कहा कि PFI के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है। कामरूप ग्रामीण से 5, गोलपाड़ा से 10, करीमगंज से 1, उदलगुड़ी से 1, दरंग से 1, धुबरी से 3, बारपेटा से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने पीएफआई से जुड़े होने के आरोप में प्रदेश के आठ जिलों से 21 लोगों को हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में कहा कि PFI के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोग सर्विलांस पर हैं। किसी भी स्थिति में हम प्रदेश में गैर कानूनी गतिविधियों को अनुमति नहीं देंगे। कड़ी कार्रवाई करेंगे।

दिल्ली में अलग-अलग जगहों से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में PFI के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी ATS इकाइयों द्वारा छापेमारी जारी है। महाराष्ट्र एटीेएस ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में PFI से जुड़े लोगों पर ATS और स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी चल रही है।

गुजरात में आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित संबंधों को लेकर पूछताछ के लिए कम से कम 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टॅग्स :PFIदिल्ली पुलिसकर्नाटकउत्तर प्रदेशबिहारगुजरातएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए