लाइव न्यूज़ :

नए नाम से सक्रिय हुआ पीएफआई, राजस्थान से 2 लोग पकड़े गए, धार्मिक गतिविधियों के नाम पर आतंकी उद्देश्य के लिए धन जुटा रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 19:06 IST

प्रतिबंध के बाद पीएफआई नए नाम के साथ फिर से सक्रिय भी हो गया है। एनआईए को ये भी पता चला है कि संगठन से जुड़े लोग ही 'वहादत-ए-इस्लामी-हिंद' के नाम से फिर से सक्रिय हो चुके हैं। सिमी का फरार आतंकी अनवर रशीद इसे कई राज्यों में फैलाने में जुटा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई से जुड़े लोग अपनी अवैध और गारकानूनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैंपीएफआई से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गयाधार्मिक गतिविधियों के नाम पर आतंकी उद्देश्य के लिए धन जुटा रहे थे

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की सख्ती और जांच एजेंसियों के तमाम प्रयासों के बाद भी प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोग अपनी अवैध और गारकानूनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 3 नवंबर को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राजस्थान में गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में पीएफआई से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान कोटा के वाजिद अली और मुबारिक अली के रूप में की गयी है। इन दोनों को पीएफआई के युवा सदस्यों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने में शामिल होने के आरोप में तीन अन्य, मोहम्मद आसिफ, सादिक सर्राफ और मोहम्मद सोहेल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि देश में 2047 तक इस्लामिक शासन स्थापित करने के पीएफआई के दीर्घकालिक एजेंडे को हासिल करने के लिए जयपुर और कोटा में हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के मामले में आसिफ, सर्राफ और सोहेल के खिलाफ पहले एनआईए द्वारा आरोप पत्र दायर किया गया था। प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी पीएफआई की भर्ती प्रक्रिया में भी शामिल थे, जिस पर पिछले साल सितंबर में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि जनता के बीच डर पैदा करने के उद्देश्य से हिंसक कृत्य करने के लिए समूह द्वारा लोगों को भर्ती किया गया था। अधिकारी ने कहा कि इन कृत्यों में धार्मिक नफरत भड़काने, मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी कृत्यों के लिए धन जुटाना भी है। प्रवक्ता ने बताया कि पीएफआई ने 'जकात' की आड़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों से धन एकत्र किया, जो धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए है। उन्होंने कहा, ‘इस धनराशि का उपयोग कल्याण और धर्मार्थ गतिविधियों के लिए करने के बजाय, पीएफआई द्वारा आयोजित हथियार प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण का समर्थन करने के लिए किया जा रहा था।’

बता दें कि प्रतिबंध के बाद पीएफआई नए नाम के साथ फिर से सक्रिय भी हो गया है। एनआईए को ये भी पता चला है कि संगठन से जुड़े लोग ही 'वहादत-ए-इस्लामी-हिंद' के नाम से फिर से सक्रिय हो चुके हैं। सिमी का फरार आतंकी अनवर रशीद इसे कई राज्यों में फैलाने में जुटा हुआ है। जांच एजेंसी ने इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है।

टॅग्स :PFINIAआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?