लाइव न्यूज़ :

'कौन फैला रहा पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने की अफवाह, 1 पैसे प्रति लीटर की दी गई भयंकर छूट'

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 30, 2018 13:03 IST

पेट्रोल-डीजल केवल एक पैसा सस्ता हुआ है। इंडियन ऑयल की ओर से कहा गया कि टाइपिंग की गलती के चलते ऐसा हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मईः देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों से आमजन परेशान है, लेकिन सुबह बुधवार सुबह कीमत बढ़ने का सिलसिला थम जाने की सूचना आई। सुबह जारी नई कीमतों में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता होना बताया गया, लेकिन बाद में इंडियन ऑयल की ओर से कहा गया कि टाइपिंग की गलती के चलते ऐसा हुआ है। पेट्रोल-डीजल केवल एक पैसा सस्ता हुआ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया और मजाकिया अंदाज में निशाना साधा गया। 

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, 'कभी घटता है तो कभी बढ़ता है...ओए पगली तेरा प्यार पेट्रोल के दाम की तरह नखरे करता है !!​'

एक अन्य ने लिखा, 'पेट्रोल इतना महंगा हो गया कि कभी-कभी सोचती हूं "गाड़ी" की जगह "बैलगाड़ी" ले लूं और बैलों की जगह 2 भक्त बाँध लूं! कैसा रहेगा?'

संजय कल्याण ट्वीट करते हैं, 'बधाइयां, 16 दिन लगातार बढ़ने के बाद आज 1 पैसा कम हुए पेट्रोल, डीजल के दाम।'

एक मलिक ट्वीट करते हैं, 'अब यह अफवाह कौन फैला रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज ही 1 पैसे प्रति लीटर की भयंकर छूट दी गई है।'आपको बता दें, पेट्रोट-डीजल की कीमतों में 16 दिनों से जारी इजाफे के बाद बुधवार को कमी की गई थी। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 60 पैसे घटकर 77.83 रुपये होना बताया गया था, जिसके बाद दोपहर को 78.42 पहुंच गया, जोकि मंगलवार की कीमतों से एक पैसा सस्ता है।  वहीं, डीजल दिल्ली में 56 पैसे सस्ता होकर 68.75 प्रति लीटर बताया गया, जबकि दोपहर तक 69.30 पैसे हो गया।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियल ऑयल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि (कीमत में) कटौती एक पैसा की गई है, लेकिन लिपकीय त्रुटि की वजह से 25 मई की कीमतों को बुधवार की कीमत के तौर पर जारी कर दिया गया था। वही, पिछले 16 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 3.8 रुपये और डीजल में 3.38 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजलसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप