लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल- डीजल के 137 दिन बाद बढ़े दाम, जाने क्या हो गया नया रेट

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2022 07:51 IST

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। देश में 137 दिन बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले आखिरी बार 2 नवंबर, 2021 को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 137 दिन बाद इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।इससे पहले आखिरी बार 2 नवंबर, 2021 को पेट्रोल-डीजल के दाम देश में बढ़ाए गए थे।पिछले हफ्ते थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

नई दिल्ली: 137 दिन के अंतराल के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इसकी अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थी और माना जा रहा था कि चुनाव के बाद कभी भी दाम बढ़ाए जा सकते हैं। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल भी 78 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल भी 87.47 रुपये हो गया है।

Petrol-Diesel Price: मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नए रेट

दामों में वृद्धि के बाद मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 94.94 रुपये हो गई है, जबकि एक लीटर पेट्रोल 110.78 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल 102.16 रुपये और डीजल 92.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इससे पहले आखिरी बार 2 नवंबर, 2021 को पेट्रोल-डीजल के दाम देश में बढ़ाए गए थे। तब से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। पिछले हफ्ते थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। हाल में आए आंकड़े के मुताबिक इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल आया है। माना जा रहा है कि दामों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए ये उछाल आया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आए थे। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की आशंका थी। हालांकि संभवत: बजट सत्र के दूसरे चरण के चलते दामों में इसमें इजाफा नहीं किया गया। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावक्रूड ऑयलपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार