लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दोबारा परीक्षा देने वालों के लिए ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: July 13, 2021 23:12 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जुलाई गुजरात उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा के दोबारा परीक्षा देने वाले और गैर-नियमित छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ ने कहा, "हम यहां शिक्षा के मानकों को कम करने के लिए नहीं हैं, बल्कि हम यह चाहते हैं कि मानकों में सुधार हो। इसलिए फिर से परीक्षा देने वाले और गैर-नियमित छात्रों को परीक्षा में बैठने दें, उन्हें अध्ययन करने दें और उन्हें परीक्षा पास करने दें।"

मुख्य न्यायाधीश नाथ और न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव की खंडपीठ ने कहा कि जितनी जल्दी परीक्षाएं होंगी, छात्रों के लिए उतना ही बेहतर होगा क्योंकि वे देर होने से पहले कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।

राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि उसने परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

सरकारी वकील मनीषा लव कुमार ने अदालत को बताया कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए 2,916 स्कूल भवनों को चिह्नित किया गया है।

उन्होंने कहा, "बहुत कम छात्र सभी विषयों की परीक्षा देंगे, और जहां तक ​​​​महामारी का मामला है सौभाग्य से हम सबसे अच्छी स्थिति में हैं जहां संक्रमण दर (वर्तमान में) बहुत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र