लाइव न्यूज़ :

‘लिव इन’ संबंध में रह रही महिला की सुरक्षा संबंधी याचिका खारिज

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:06 IST

Open in App

प्रयागराज, 28 जून इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ‘लिव इन’ संबंध में रह रही एक महिला की उसके पति से सुरक्षा की मांग वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति साधना रानी ने मथुरा जिले की रहनेवाली याचिकाकर्ता सुरभि को किसी तरह की सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।

महिला ने याचिका में आरोप लगाया था कि उसने अपने पति की असामाजिक गतिविधियों की वजह से अपना ससुराल छोड़ दिया। याचिकाकर्ता के मुताबिक, उसने अपने पति का घर इसलिए भी छोड़ दिया क्योंकि उसका पति उसका उत्पीड़न किया करता था। बाद में उसने अपने ‘लिव इन’ साथी मोहित के साथ रहना शुरू कर दिया।

याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के समक्ष भी एक प्रार्थना पत्र देकर अपने पति से सुरक्षा की मांग की है।

याचिकाकर्ता के वकील और सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा, “इस मामले में यह स्वीकार किया गया है कि याचिकाकर्ता ने घरेलू हिंसा कानून और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत किसी धमकी या अपने पति की हिंसा के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। यहां तक कि याचिकाकर्ता ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए भी कोई अर्जी नहीं दी है।”

अदालत ने कहा, “उपरोक्त कथन को देखते हुए इस याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। इस याचिका में कोई दम नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया