लाइव न्यूज़ :

पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिलः अमेजन ने संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश होने से किया इनकार, फेसबुक की अंखी दास पेश

By भाषा | Updated: October 23, 2020 16:59 IST

समिति ने अमेजन के प्रतिनिधियों से 28 अक्टूबर को पेश होने को कहा था। लेखी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘समिति की सर्वसम्मत राय है कि ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ सरकार को दंडात्मक कार्रवाई के लिए सुझाव दिया जा सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देई-कॉमर्स कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन के समान होगा।फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख अंखी दास डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को समिति के सामने पेश हुईं।समिति के सदस्यों ने फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों से कई तरह के सवाल पूछे।

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने डाटा सुरक्षा विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है जिसे भाजपा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने विशेषाधिकार हनन के समान करार दिया है।

समिति ने अमेजन के प्रतिनिधियों से 28 अक्टूबर को पेश होने को कहा था। लेखी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘समिति की सर्वसम्मत राय है कि ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ सरकार को दंडात्मक कार्रवाई के लिए सुझाव दिया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेजन ने 28 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है और यदि ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन के समान होगा।’’ बहरहाल, फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख अंखी दास डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को समिति के सामने पेश हुईं।

सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों ने फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों से कई तरह के सवाल पूछे। बैठक के दौरान एक सदस्य ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी को अपने विज्ञापनदाताओं के वाणिज्यिक फायदे के लिए अपने उपभोक्ताओं के डाटा में सेंध नहीं लगाने देनी चाहिए। समिति ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अधिकारियों को 28 अक्टूबर को और गूगल तथा पेटीएम के प्रतिनिधियों को 29 अक्टूबर को तलब किया है । 

टॅग्स :भारत सरकारअमेजनफेसबुकसोशल मीडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील