लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: हरदोई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया व्यक्ति दादरी की 3 मस्जिदों में कई दिन रहा: पुलिस

By भाषा | Updated: April 4, 2020 19:17 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दादरी क्षेत्र की तीनों मस्जिदों के इमाम सहित 12 लोगों की जांच करायी और उन्हें पृथक किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस बात की जानकारी हरदोई पुलिस द्वारा जनपद पुलिस को मुहैया करायी गई है।पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वह ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित तीन मस्जिदों में कई दिनों तक अपने अन्य साथियों के साथ रहा।

नोएडा: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात से जनपद हरदोई पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वह ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित तीन मस्जिदों में कई दिनों तक अपने अन्य साथियों के साथ रहा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी हरदोई पुलिस द्वारा जनपद पुलिस को मुहैया करायी गई है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दादरी क्षेत्र की तीनों मस्जिदों के इमाम सहित 12 लोगों की जांच करायी और उन्हें पृथक किया गया है।

इन मस्जिदों को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निगरानी में लिया गया है। सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त व्यक्ति पिहानी, जनपद हरदोई का रहने वाला है। वह दिल्ली से जमात में भाग लेने के बाद लौटा है और उसकी तबीयत खराब है।

जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि मस्जिदों के आसपास रहने वाले जो व्यक्ति जमातियों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। तीनों मस्जिदों को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानिज़ामुद्दिनउत्तर प्रदेशहरदोईनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष