लाइव न्यूज़ :

गुजरात के आलू किसानों के ऊपर से 4.2 करोड़ हर्जाने का केस हटाने को पेप्सिको तैयार, लेकिन रखी ये शर्त

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 27, 2019 14:13 IST

किसानों पर आरोप था कि उन्होंने कंपनी के पंजीकृत आलू के किस्म की अवैध खेती कर रहे हैं। कंपनी ने किसानों से 4.2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की थी। एक कॉमर्शियल अदालत में शुक्रवार को इस सिलसिले में सुनवाई हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने किसानों से 4.2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की थी। पेप्सिको ने 2016 में FC5 किस्म के आलू पर देश में विशेष अधिकार हासिल किया था।पेप्सिको ने शुक्रवार को कहा कि किसान अगर उनका रजिस्टर्ड आलू उगाना बंद कर देंगे तो केस वापस ले लेगी।

पेप्सिको इंडिया ने गुजरात के किसानों के खिलाफ दायर मामले में समझौते का प्रस्ताव दिया है। खाद्य और पेय पदार्थ की बिक्री करने वाली दिग्गज कंपनी ने गुजरात के 9 किसानों के खिलाफ मकदमा दर्ज कराया था। किसानों पर आरोप था कि उन्होंने कंपनी के पंजीकृत आलू के किस्म की अवैध खेती कर रहे हैं। कंपनी ने किसानों से 4.2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की थी। एक कॉमर्शियल अदालत में शुक्रवार को इस सिलसिले में सुनवाई हुई।

पेप्सिको ने शुक्रवार को कहा कि किसान अगर उनका रजिस्टर्ड आलू उगाना बंद कर देंगे तो केस वापस ले लेगी। कंपनी ने किसानों से मौजूदा आलू के स्टॉक को नष्ट करने की भी बात कही। गौरतलब है कि पेप्सिको ने 2016 में FC5 किस्म के आलू पर देश में विशेष अधिकार हासिल किया था।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने किसानों से एग्रीमेंट करने को कहा है जिसमें वो बीज लेकर फसल उगा सकते हैं और रिजस्टर्ड आलू वापस उसे ही बेच सकते हैं। पेप्सिको ने प्लांट वैरायटी प्रोटेक्शन अधिकार नियम के तहत एफसी5 किस्म के आलू को रजिस्टर्ड करवा रखा है। यह 2031 तक मान्य होगा।

कार्यकर्ताओं ने बनाया था दबाव

पेप्सिको इंडिया कंपनी द्वारा पंजीकृत आलू की विशेष किस्म की अवैध खेती करने के आरोप में गुजरात के किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों पर 190 से अधिक कार्यकर्ताओं ने केंद्र को अनुरोध पत्र भेज कर वह कंपनी को किसानों के खिलाफ दर्ज इन ‘‘गलत’’ मामलों को वापस लेने का निर्देश दे।

कृषि मंत्रालय को भेजे पत्र में 194 कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। इसमें किसानों के अधिकारों के संरक्षण और उन्हें वित्तीय मदद की मांग की गयी है। इन किसानों पर आलू के किस्म एफसी-5 की खेती और उसकी बिक्री करने के आरोप में कंपनी ने मामला दर्ज कराया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर