लाइव न्यूज़ :

जो लोग भारत में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएंगे, उन्हें माला नहीं पहनाई जा सकतीः गिरिराज सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 20:03 IST

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘एसपी ने वही किया जो पुलिस को करना चाहिए, जो देशभक्त को करना चाहिए... जो लोग भारत में रहते हैं लेकिन इसे अपशब्द कहते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे गिरिराज सिंह की यह टिप्पणी अन्य केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान के बाद आई है।उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बोल रहे हैं, उनसे मैं अनुरोध करता हूं कि पूरी घटना देखें।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से ‘पाकिस्तान जाने की’ सलाह देने वाले पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने वही किया जो एक पुलिस अधिकारी और एक देशभक्त को करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ एसपी ने वही किया जो पुलिस को करना चाहिए, जो देशभक्त को करना चाहिए... जो लोग भारत में रहते हैं लेकिन इसे अपशब्द कहते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बोल रहे हैं, उनसे मैं अनुरोध करता हूं कि पूरी घटना देखें, अन्यथा देश के लोग उनसे सवाल करेंगे।’’

गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग भारत में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएंगे, उन्हें माला नहीं पहनाई जा सकती है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गिरिराज सिंह की यह टिप्पणी अन्य केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि प्राथमिकता शांति स्थापना की होनी चाहिए, न कि भड़काने की और अगर अधिकारी का वीडियो सही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि नकवी शायद पूरी घटना से अवगत नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के कई नेताओं ने पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह का बचाव किया है। भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा है कि अगर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाएंगे तो पुलिस अधिकारी के लिए ‘दंगाइयों’ को पाकिस्तान जाने को कहना स्वाभाविक है।

पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि उन्होंने यह टिप्पणी तब की थी जब कुछ पथराव कर रहे प्रदर्शनकारी पाकिस्तान समर्थक नारे लगाकर भाग गए थे। उनकी यह टिप्पणी कैमरे में कैद हो गई और पिछले हफ्ते वायरल हो गई। उनकी आलोचना करने वालों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के दावे के समर्थन में कोई वीडियो सामने नहीं आया है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हों।

टॅग्स :मोदी सरकारमेरठउत्तर प्रदेशगिरिराज सिंहयोगी आदित्यनाथमुख्तार अब्बास नक़वी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर