लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे ट्विटर पर ब्लॉक किए गए अकाउंट को चलाने का जुगाड़, नहीं जानते तो जान लीजिए

By अमित कुमार | Updated: February 1, 2021 19:00 IST

किसान एकता मोर्चा, द कारवान, मानिक गोयल, Tractor Twitr और jatt junction जैसे अकाउंट्स सस्‍पेंड होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे दोबारा शुरू करने के तरीके बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइन सभी अकाउंट पर फर्जी और भड़काने वाले ट्वीट्स व हैशटैग चलाने के आरोप हैं।किसान आंदोलन को लेकर इन अकाउंट्स से #ModiPlanningFarmerGenocide नाम के हैशटैग चलाए गए थे।इन अकाउंट्स को सस्पेंड किए जाने के बाद ट्विटर की ओर से बयान भी जारी किया गया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच ट्विटर ने सोमवार को कई अकाउंट को सस्‍पेंड कर दिया है। इन अकाउंट्स के सस्पेंड किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इसकी चर्चाएं हो रही हैं। ट्विटर के रोक लगाए गए अकाउंट्स में कई मीडियाकर्मी का नाम भी शामिल है। अब ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन अकाउंट्स को वापस शुरू करने का जुगाड़ बता रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में बताया गया है कि आखिर कैसे सस्‍पेंड अकाउंट को वापस शुरू किया जा सकता है। दरअसल, इन अकाउंट्स को दोबारा देखने के लिए अकाउंट्स में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। सबसे पहले ट्विटर के setting and privacy में जाना होगा। इसके बाद Account information का चयन करना होगा। 

Account information पर आने के बाद country में जाकर अपना लोकेशन को चेंज करते ही यह अकाउंट्स फिर से शुरू हो जाएंगे। ट्विटर ने भारतीय ट्विटर अकाउंट को बैन किया है, ऐसे में लोकेशन चेंज करने पर यह फिर से काम करने लगेगा। जिन अकाउंट पर रोक लगाई गई है उनमें किसान एकता मोर्चा(एट द रेट ऑफ किसानएकतामोर्चा) और बीकेयू एकता उग्राहन (एट द रेट ऑफ बीकेयूएकताउग्राहन) शामिल हैं। इन दोनों के हजारों फॉलोअर हैं। 

इसके अलावा कई व्यक्तियों एवं संगठनों के अकाउंट रोक दिए गये हैं जिनमें एक किसी मीडिया संगठन का एकाउंट है। इस घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ट्विटर के अनुसार जब किसी एकाउंट पर रोक लगाई जाती है तो उसका मतलब है कि सोशल मीडिया मंच उचित कानूनी मांग के जवाब में पूरे अकाउंट पर रोक लगाने के लिए बाध्य है। 

गणतंत्र दिवस पर यहां ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के आलोक में यह कदम उठाया गया है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और पुलिसकर्मियों समेत सैंकड़ों लोग घायल हुए थे। किसानों ने तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में यह परेड निकाली थी। दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की जांच कर रही है। उसने कई प्राथमिकियां दर्ज की है तथा कई किसान नेताओं पर मामले दर्ज किये हैं। 

टॅग्स :ट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी