लाइव न्यूज़ :

WATCH: 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में लोगों ने पढ़ी नमाज

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2023 16:24 IST

मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़कर चंद्रयान-3 की सफलता की दुआ मांगी। 

Open in App

लखनऊ: चंद्रयान-3 23 अगस्त  को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने के लिए तैयार है। इसरो के मुताबिक, शाम के 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इस ऐतिहासिक घटना पर भारत समेत दुनियाभर के देशों की निगाहें टिकी हुई हैं।

चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर देश में प्रार्थना, पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़कर चंद्रयान-3 की सफलता की दुआ मांगी। 

लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, "बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ की... वे यहां विज्ञान का अध्ययन भी करते हैं इसलिए उनके मन में इसके बारे में बहुत जिज्ञासा है। मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई। अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा..."

इसके अलावा वाराणसी में मैदागिन क्षेत्र के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मंसापूरण हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मिशन की सफलता के लिए हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में हनुमान भक्त पहुंचेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। वहीं प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हवन किया जा रहा है।

 

 

टॅग्स :चंद्रयान-3इसरोचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है