लाइव न्यूज़ :

इस अराजकता का बदला देश की जनता लेगी: डोटासरा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:35 IST

Open in App

जयपुर, पांच अक्टूबर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किसानों के मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की 'हिटलरशाही' को देश की जनता सहन नहीं करेगी।

डोटासरा ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'इससे ज्यादा अत्याचार कुछ हो नहीं सकता। मंत्री के बेटे की कार की टक्कर से किसानों की हत्या हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि 'जैसे को तैसा' कर दो, किसान अगर आवाज उठाता है तो उस पर लठ बरसाओ। इससे अधिक अत्याचार क्या होगा।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों की आवाज बनकर जा रही थीं कि उन्हें रास्ते में बिना अरेस्ट वारंट के रोक लिया गया। उन्हें ऐसी जगह रखा गया है जहां न टायलेट है न बिजली है न पानी न सफाई है। मैं समझता हूं कि इससे बड़ी अराजकता इस देश में कुछ हो नहीं सकती।'

डोटासरा ने कहा, ' किसान के वोट से बनने वाले लोग किसानों की आवाज नहीं सुन रहे और किसानों की आवाज बनने वालों को जेल में ठूंस रहे हैं इसका बदला देश की जनता लेगी। '

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले पर उन्होंने कहा, ' केंद्र सरकार के शासन में यह 'हिटलरशाही' के युग को देश के नागरिक, किसान व गरीब गुरबा सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।'

इस अवसर पर विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौजूद थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लखीमपुर खीरी की घटना में किसानों के साथ में एकजुटता दिखाने के लिए 5-6 अक्तूबर को देशभर में धरने-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जयपुर दौरा एवं उनके सम्मान में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित लंच कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर के साथ सभी जिला व उपखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए