लाइव न्यूज़ :

'एअर इंडिया को खरीदने में लोगों की काफी दिलचस्पी, दुनिया भर से आ रहे हैं फोन', नकदी के संकट से जूझ रहे एयरलाइन

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:05 IST

सरकार एयर इंडिया को खरीदने के लिये इच्छुक निवेशकों से अक्टूबर में रुचि पत्र आमंत्रित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देविमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों की एअर इंडिया के अधिग्रहण में काफी रूचि है और उनके पास इस संबंध में जानकारी लेने के लिये दुनिया भर से फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि राष्ट्रीय एयरलाइन का पूरी तरह निजीकरण होना चाहिए और हमें कम-से-कम समय में इसका सबसे बेहतर सौदा करना होगा।

विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों की एअर इंडिया के अधिग्रहण में काफी रूचि है और उनके पास इस संबंध में जानकारी लेने के लिये दुनिया भर से फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि राष्ट्रीय एयरलाइन का पूरी तरह निजीकरण होना चाहिए और हमें कम-से-कम समय में इसका सबसे बेहतर सौदा करना होगा। यह नकदी संकट से जूझ रहे एअर इंडिया के निजीकरण की मोदी सरकार की दूसरी कोशिश है।

इससे पहले 2018 में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की सरकार की कोशिश नाकाम रही थी। नागर विमानन मंत्रालय कवर करने वाले पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यशाला के बाद मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''क्या लोगों को एअर इंडिया के अधिग्रहण में दिलचस्पी है? मैं कहूंगा -हां। बहुत अधिक। वे इसे क्यों खरीदना चाहते हैं?... इसलिए क्योंकि यह प्रथम श्रेणी की एयरलाइन है और इसे अधिग्रहण करने वाला बहुत खुशकिस्मत होगा... वह इसे निजी क्षेत्र के सिद्धांतों के हिसाब से चला पाएगा।''

मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा, ''अभिरुचि पत्र जारी किये जाने के बाद औपचारिक तौर पर दिलचस्पी दिखानी होगी। बहुत से लोग प्रदीप (खारोला) एवं अश्विनी (लोहानी) के पास आते हैं और मुझे दुनियाभर से फोन आ रहे हैं।''

प्रदीप सिंह खारोला नागर विमानन मंत्रालय में सचिव हैं जबकि अश्विनी लोहानी एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। सरकार एयर इंडिया को खरीदने के लिये इच्छुक निवेशकों से अक्टूबर में रुचि पत्र आमंत्रित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि इसका पूरी तरह से निजीकरण किया जायेगा। हमें बेहतर सौदा करना हैं। हमें यह काम कम से कम समय में करना है। हम इसमें किसी तरह की पुरानी बातों को नहीं दोहरायेंगे, तब हम ऐसी स्थिति में पड़ गये थे जिसमें हमें 24 प्रतिशत वापस रखना पड़ता।’’ एयर इंडिया को 2018- 19 को 7,600 करोड़ रुपये घाटा हुआ था। वर्ष की समाप्ति पर कंपनी पर 58,300 करोड़ रुपये का कर्ज बोझ था।

टॅग्स :एयर इंडियाएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील