लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर: टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पेपर छीना, फाड़कर उपसभापति की ओर फेंका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2021 18:40 IST

सदन की कार्यवाही आरंभ हुई उपसभापति हरिवंश ने बयान देने के लिए वैष्णव का नाम पुकारा।

Open in App
ठळक मुद्देइसी दौरान विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।वैष्णव ने बयान की शुरुआत की ही थी कि हंगामा और तेज हो गया। हंगामे के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा सकी।

नई दिल्लीः गुरुवार को राज्यसभा में हाई ड्रामा हुआ। विपक्ष ने कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से बयान पत्र छीन लिया, जब वह पेगासस स्नूपिंग विवाद पर बोलने के लिए उठे। सेन ने कागज को फाड़ दिया और उपसभापति की ओर फेंक दिया।

हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक बृहस्पतिवार को दो बार के स्थगन के बाद अंतत: दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के कारण सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ‘‘पेगासस विवाद’’ पर अपना बयान ढंग से नहीं दे सके। उन्हें इसे सदन के पटल पर रखना पड़ा। हंगामे की वजह से शून्यकाल और प्रश्नकाल भी नहीं चल सके।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव कथित फोन टैपिंग मुद्दे पर बयान देने वाले थे। जैसे ही बोलने के लिए उठे, विपक्षी सांसद सदन के वेल में पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपसभापति हरिवंश ने विरोध करने वाले सांसदों से अपनी-अपनी सीटों पर वापस जाने और मंत्री को अपना बयान पूरा करने का आग्रह किया।

जैसे ही वैष्णव ने बयान देना शुरू किया, टीएमसी सांसद शांतनु सेन अपनी सीट पर गए और मंत्री से कागज छीन लिया और उसे फाड़ दिया, इस तरह उन्हें बोलने से रोक दिया। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले आज, विपक्षी सांसदों द्वारा पेगासस स्पाइवेयर और अन्य का उपयोग करके कथित तौर पर जासूसी करने के मुद्दों को उठाए जाने के बाद सदन को दो बार स्थगित कर दिया गया था।

पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों को सरकार ने पहले ही सिरे से खारिज कर दिया है। वैष्णव ने पिछले दिनों लोकसभा में कहा था कि संसद के मॉनसून सत्र से ठीक पहले लगाये गए ये आरोप भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं।

इससे पहले दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल के लिए सदस्य का नाम पुकारा लेकिन विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। उपसभापति ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल सदस्यों के सवाल के लिए है...सवाल जवाब सदस्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है...आप सदन नहीं चलाना चाहते...आप अपने-अपने स्थान पर जाएं।’’ 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंसद मॉनसून सत्रटीएमसीहरिवंशभारतीय जनता पार्टीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत