लाइव न्यूज़ :

'केंद्र लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रहा', पेगासस मामले में बोले राउत-सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भी ध्यान नहीं दे रही सरकार

By अभिषेक पारीक | Updated: August 6, 2021 16:07 IST

राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इजराइली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर जासूसी के जरिए लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि केंद्र लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेगासस पर बहस की विपक्ष की मांग को सरकार खारिज कर रही है।राउत ने कहा कि केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी पर भी ध्यान नहीं दे रही है। 

पेगासस जासूसी मामले में बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर इस मामले में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रही है। 

राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इजराइली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल कर जासूसी के जरिए लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रही है। दिल्ली में राउत ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय की इस टिप्पणी पर भी ध्यान नहीं दे रही कि पेगासस मामला, अगर सच है, तो यह एक गंभीर मामला है। उच्चतम न्यायालय ने एक दिन पहले ही कहा था कि पेगासस के बारे में अगर रिपोर्ट सही है तो इससे संबंधित जासूसी के आरोप 'गंभीर प्रकृति के' हैं। 

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने इजराइली स्पाइवेयर मामले की जांच का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से पूछा कि क्या उन्होंने इस बारे में आपराधिक शिकायत दर्ज कराने का कोई प्रयास किया है। 

विपक्ष की मांग को खारिज कर रही सरकार-राउत

राउत ने कहा, 'पेगासस स्पाइवेयर से केंद्र लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रहा है। पेगासस पर बहस की विपक्ष की मांग को सरकार खारिज कर रही है। केंद्र इस मुद्दे पर और किसानों के आंदोलन पर चर्चा नहीं करना चाहता।' 

मराठा आरक्षण पर ये बोले राउत

मराठा आरक्षण के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, 'जब तक आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा में ढील नहीं दी जाती, इस समुदाय को आरक्षण बहाल नहीं किया जा सकता है।'एक अन्य सवाल पर राउत ने विधान परिषद में 12 सदस्यों को नियुक्त करने के महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की सिफारिश को मंजूरी नहीं देने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आलोचना की। राउत ने कहा, 'नामों को मंजूरी नहीं देकर वह संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। यह राज्य विधायिका और महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है।' 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरसंजय राउतशिव सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए