लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी मामले में विपक्षी पार्टियों को मिला नीतीश का साथ, बोले-निश्चित तौर पर होनी चाहिए जांच

By अभिषेक पारीक | Updated: August 2, 2021 17:22 IST

पेगासस जासूसी मामले में केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। अब विपक्षी पार्टियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साथ मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देपेगासस जासूसी मामले में विपक्षी केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। अब विपक्षी पार्टियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साथ मिला है। नीतीश कुमार ने कहा कि पेगासस मामले की निश्चित तौर पर जांच होनी चाहिए। 

पेगासस जासूसी मामले में केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। अब विपक्षी पार्टियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साथ मिला है। नीतीश कुमार ने भी विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए पेगासस मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होनें कहा कि पेगासस मामले की निश्चित तौर पर जांच होनी चाहिए। 

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया ने जो कुछ भी रिपोर्ट किया है उससे मुझे पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से फोन टैपिंग का मामला न्यूज में है और विपक्षी पार्टियां संसद में मुद्दे को उठा रही हैं। इसकी जांच होनी चाहिए, जिससे सच सामने आए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी को परेशान करने की कोशिश कर रहा है तो जांच तो होनी ही चाहिए।

इससे पहले सोमवार को भी संसद में विपक्षी पार्टियों ने पेगासस जासूसी मामले और अन्य मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखा। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। 

चौधरी ने कहा-पेगासस एक जासूसी कांड

इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पेगासस को जासूसी कांड करार दिया और केंद्र सरकार से पूछा कि वह इसकी जांच क्यों नही करवा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पैसा बर्बाद कर रही है। हमें क्या करना चाहिए? न केवल इस देश में बल्कि पेगासस पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। इजरायल, फ्रांस, अमेरिका, जैसे देश इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिर केंद्र सरकार इसकी जांच क्यों नहीं करा रही है? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार क्यों डरी हुई है? मैं आपको बताता हूं, पेगासस एक जासूसी कांड है। 

पेगासस से खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद

बता दें कि इस मामले में मीडिया रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि पेगासस के इस्तेमाल के जरिये नेताओं, सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों, जजों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जासूसी के लिए किया गया था। जिसके बाद से इसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कई देशों ने इस मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं।  

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरनीतीश कुमारअधीर रंजन चौधरीसंसदसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार