लाइव न्यूज़ :

पेगासस मामले में भाजपा का पलटवार, नकवी बोले-सत्ता में रहते जासूसी की जेम्स बॉन्ड थी कांग्रेस, फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का वक्त कर रही बर्बाद

By अभिषेक पारीक | Updated: August 1, 2021 15:23 IST

अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जासूसी की जेम्स बॉन्ड रही पार्टी अब फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करना चाह रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस जासूसी की जेम्स बॉन्ड रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करना चाह रही है। नकवी ने कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाकर भाग जाने का आरोप लगाया है। 

पेगासस मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर संसद में भी गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जासूसी की जेम्स बॉन्ड रही पार्टी अब फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करना चाह रही है। 

पेगासस मामले में कांग्रेस को लेकर राज्यसभा में उपनेता नकवी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस खुद जासूसी की जेम्स बांड थी। उन्होंने कहा कि राफेल पर क्या हुआ? खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। उसमें ये लोग बुरी तरह से बेनकाब हुए हैं। ये लोग जासूसी में जेम्स बॉन्ड हैं, जब सत्ता में होते हैं तो जासूसी का जाल बिछाते हैं और विपक्ष में होने पर जासूसी का भौकाल खड़ा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस शासन को याद करते हुए कहा कि इनके वित्त मंत्री ने अपनी जासूसी का आरोप अपनी ही सरकार पर लगाया था। 

आरोप लगाकर भाग जाने का आरोप लगाया

नकवी ने कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाकर भाग जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका काम है कि आरोप लगाओ, शोर मचाओ और भाग जाओ। ये लोग संसद में चर्चा नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले कोरोना पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन इस पर सहमत नहीं हुए। फिर किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन उस पर भी सहमत नहीं हुए। इसके बाद बाढ़ और महंगाई पर चर्चा में भी इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विपक्षी दलों की स्वयंभू चौधरी बनने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस मानसून सत्र में जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि 13 अगस्त से पूर्व संसद का मानसून सत्र खत्म होने की बातें महज अफवाह हैं। उन्होंने पेगासस मामले को मनगढ़ंत बताया और कहा कि विपक्ष स्पष्टीकरण चाहता तो सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के बयान के बाद मांग सकता था, लेकिन विपक्ष ने उग्र रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों की स्वयंभू चौधरी बनने की कोशिश कर रही है। 

संसद में जारी है गतिरोध

बता दें कि पेगासस जासूसी मामले और अन्य कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में संसद के दोनों सदनों में सत्र की शुरुआत से ही गतिरोध बना हुआ है। मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हुआ था, लेकिन हंगामे के कारण लगभग रोजाना ही सदन की कार्रवाई  बाधित हो रही है। 

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरमुख्तार अब्बास नक़वीकांग्रेससंसदसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील