लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर मामलाः ममता बोलीं- प्रशांत किशोर के साथ उनकी बैठक की भी हुई जासूसी, बताया वाटरगेट से खतरनाक कांड

By अभिषेक पारीक | Updated: July 22, 2021 19:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पत्रकारों, नेताओं और अन्य की जासूसी मामले को अमेरिका में रिचर्ड निक्सन के शासनकाल में सामने आए 'वाटरगेट' प्रकरण से भी अधिक खतरनाक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर मामले को ‘वाटरगेट’ प्रकरण से भी अधिक खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनकी बैठकों की भी जासूसी की गई। उन्होंने कहा कि यदि वे प्रशांत किशोर का फोन टैप कर सकते हैं तो वे मेरे फोन का भी क्लोन कर सकते हैं। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पत्रकारों, नेताओं और अन्य की जासूसी मामले को अमेरिका में रिचर्ड निक्सन के शासनकाल में सामने आए 'वाटरगेट' प्रकरण से भी अधिक खतरनाक बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनकी बैठकों की भी जासूसी की गई। 

ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने कुछ दिनों पहले कहा था कि प्रशांत किशोर और कुछ अन्य लोगां के साथ मैं बैठक में थी। उन्होंने (सरकार) मीटिंग का क्लोन बनाया। प्रशांत किशोर ने अपने फोन की जांच करवाई और उसमें सामने आया कि एक बैठक के बारे में पेगासस स्पाईवेयर के माध्यम से उन्हें (सरकार) पता था।‘

बनर्जी ने इस मामले को 'महा-आपातकाल' करार दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार ने सभी निष्पक्ष संस्थानों का राजनीतिकरण कर दिया है। उन्होंने कहा, 'पेगासस, वाटरगेट स्कैंडल से भी अधिक खतरनाक है, यह महा-आपातकाल है।'

बनर्जी ने कहा, 'वे (भाजपा नेतृत्व) यहां तक कि अपने मंत्रियों और अधिकारियों पर भी विश्वास नहीं करते। मैंने सुना है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई लोगों के फोन टैप किए।' ममता बनर्जी ने कहा कि यदि वे प्रशांत किशोर का फोन टैप कर सकते हैं तो वे मेरे फोन का भी क्लोन कर सकते हैं। 

बता दें कि रविवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया के एक संघ ने बताया था कि पेगासस स्पाईवेयर के माध्यम से 300 मोबाइल फोन की जासूसी की गई थी। जिसमें केंद्रीय मंत्री, पत्रकार, विपक्षी नेता, जज, व्यवसायी और बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल थे। संसद के मानसून सत्र के एक दिन पहले आई रिपोर्ट के बाद हंगामा मच गया है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है और पेगासस स्पाईवेयर की मदद से जासूसी कराने का आरोप लगा रहा है। हालांकि सरकार लगातार इन आरोपों को खारिज कर रही है।

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरममता बनर्जीप्रशांत किशोरमोदी सरकारमोदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील