लाइव न्यूज़ :

'जब तक अनुच्छेद 370 फिर से बहाल ना हो जाए तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी', महबूबा मुफ्ती ने बड़ा ऐलान किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 21, 2023 14:04 IST

बेंगलूरु में मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब तक अनुच्छेद 370 फिर से बहाल ना हो जाए तब तक वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। कांग्रेस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत के विचार के अस्तित्व के लिए अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी की मुखिया प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बड़ा ऐलान कियाकहा- जब तक अनुच्छेद 370 फिर से बहाल ना हो जाए तब तक वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगीकहा- G-20 देश का इवेंट है, लेकिन बीजेपी ने इसे हाईजैक कर लिया है

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जब तक अनुच्छेद 370 फिर से बहाल ना हो जाए तब तक वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। बेंगलूरु में मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे भविष्य में विधानसभा चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं।

श्रीनगर में होने वाले जी-20 की बैठक को लेकर भी केंद्र सरकार पर महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "G-20 देश का इवेंट है, लेकिन बीजेपी ने इसे हाईजैक कर लिया है, उन्होंने लोगो को कमल के फूल से बदल दिया है, ये लोगो देश से जुड़ा होना चाहिए था। ये पूरे देश का इवेंट हैं। ये किसी पार्टी का इवेंट नहीं है, ये सार्क देशों का सम्मेलन है, जो इस क्षेत्र में हमारे देश के नेतृत्व को स्थापित करेगा।"

कांग्रेस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा, भारत के विचार के अस्तित्व के लिए अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। 

अनुच्छेद 370 फिर से बहाल न होने तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कुमार विश्वास ने चुटकी ली है। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा, "इस निर्णय का हम दिल से स्वागत करते हैं। आप बस अंतिम सांस तक अपने इस निर्णय पर टिकी रहना। अपने बच्चों से भी कह कर जाना कि आपके इसी निर्णय को आगे ले कर जाएं। कश्मीर की खुशहाली के लिए आपका और आपके जैसे दोनों परिवारों का अब जीवन भर भूतपूर्व बने रहने वाला यह अभूतपूर्व बलिदान, कश्मीरवासी सदैव याद रखेंगें।"

बता दें कि जी-20 की तीन दिवसीय बैठक के लिए सरकार ने अपनी सारी ताकत लगा दी है। सेना, नौसेना, वायुसेना, एनएसजी और तमाम सुरक्षाबलों के हजारों जवान पिछले एक हफ्ते से चौबिसों घंटें सतर्क हैं। डल झील के पानी पर नौसेना के मार्कोस, सीआरपीएफ के कमांडों, बीएसएफ की महिला कमांडों और अन्य सभी सुरक्षाबलों के जवान दिन-रात गश्त कर रहे हैं। 22 से 24 मई, 2023 के बीच श्रीनगर में जी-20 की पर्यटन बैठक आयोजित होनी है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीPDPजम्मू कश्मीरधारा 370BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?