लाइव न्यूज़ :

पवार साहेब तय करेंगे कि किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, आपको इतनी जल्दबाजी क्योंः पाटिल

By भाषा | Updated: November 30, 2019 14:33 IST

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में सत्ता के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा को मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलने पर भी संतुष्ट रहेगी।राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पाटिल का समर्थन किया।

राकांपा नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाए।

राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पाटिल ने यहां पत्रकारों से कहा, "उपमुख्यमंत्री राकांपा से होगा। लेकिन पवार साहेब तय करेंगे कि किसे उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। अभी इसपर फैसला लिया जाना बाकी है। आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है?"

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार में सत्ता के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा को मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को दिया जाएगा। पाटिल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस अपने लिए भी एक अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री पद पर विचार कर रही है, भले ही विधानसभा अध्यक्ष का पद राकांपा को दिया जाए।

हालांकि कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलने पर भी संतुष्ट रहेगी क्योंकि ठाकरे सरकार में फिलहाल एक ही उपमुख्यमंत्री होगा। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पाटिल का समर्थन किया।

अजित से जब यह पूछा गया कि क्या वह उपमुख्यमंत्री बनना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, "पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।" इस बीच पार्टी सूत्रों ने कहा कि अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके अलावा शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधीमुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार