लाइव न्यूज़ :

Pawan Singh Asansol: 'मेरे शरीर में बंगाल का नमक है', बंगाली महिला पर गाने नहीं गाए

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 11:05 IST

Pawan Singh Asansol: भोजपुरी के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह का राजनीति कि पिच पर बल्लेबाजी करने का सपना पूरा हो गया है। जब से पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया है। तब से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ प्रचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआसनसोल से बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह ने कहा मेरे शरीर में बंगाल का नमक हैबंगाली महिला के खिलाफ कोई गाना नहीं गाया सोशल मीडिया पर पवन सिंह के गानों-फिल्मों के खिलाफ हो रहा है प्रचार

Pawan Singh Asansol: भोजपुरी के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह का राजनीति कि पिच पर बल्लेबाजी करने का सपना पूरा हो गया है। जब से पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया है। तब से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके गाने के कुछ स्क्रीन शॉट लेकर शेयर किया जा रहा है कि बीजेपी ने ऐसे उम्मीदवार को बंगाल की धरती पर भेजा है जो बंगाली महिला के खिलाफ अश्लील गाने गाता है।

अपने खिलाफ हो रही ट्रोलिंग पर पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने बंगाली महिला के खिलाफ कोई गाना नहीं गाया है। उन्होंने कहा कि मेरे शरीर में तो बंगाल का नमक है। मेरा जन्म बंगाल में हुआ। मेरे पिताजी बंगाल में काम करते थे। वहां से वह पैसा भेजा करते थे। पवन ने कहा कि मुझे आसनसोल की जनता पर पूर्ण भरोसा है कि वह मुझे जिताएंगे। यहां बताते चले कि पवन सिंह ने यह सब बाते एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान कही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जिस लोकसभा सीट पर पवन को बीजेपी ने मैदान पर उतारा है।

वहां से मौजूदा समय में टीएमसी से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हैं। इधर, पूर्व में इस सीट पर सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने पवन पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि आसनसोल को पवन सिंह मुबारक हो। बाबुल ने अपने पोस्ट में कुछ फिल्मों गाने के पोस्टर भी शेयर किए। उनके बारे में लिखा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही करूंगा।

लेकिन मेरे पास इन फिल्मों के पोस्टरों की बाढ़ आ गई है। कलाकार पवन के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन अगर ये पोस्टर सच हैं, तो यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि किस तरह का सम्मान है। बंगाल के लिए और विशेष रूप से बंगाल की महिलाओं के लिए। 

पवन के विरोध में आप के विधायक भी आए

दिल्ली से आप विधायक विनय मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी ने बंगाल के आसनसोल से अभद्र भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया हैं।  बंगाल के लोगो का मजाक उड़ाना हमेशा से भाजपा का मिशन रहा है। इसे तो बंगाल में घुसने नही देना चाहिए।

टॅग्स :Asansolशत्रुघ्न सिन्हापवन सिंहPawan Singhटीएमसीसोशल मीडियावायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा