लाइव न्यूज़ :

जिसे कांग्रेस ने शीर्ष पदों पर समर्थन दिया, अब वो उसी पार्टी के खिलाफ बोल रहे: गुलाम नबी आजाद पर पवन खेड़ा का पलटवार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2023 17:18 IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को कहा कि जिस राजनेता (गुलाम नबी आजाद) को उनकी पार्टी ने पार्टी के शीर्ष पदों पर समर्थन दिया था, अब उस पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को गुलाम नबी आजाद पर पलटवार किया।खेड़ा ने कहा कि उन्होंने पार्टी का भरोसा तोड़ा।हाल ही में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की कमियों का जिक्र किया था।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को गुलाम नबी आजाद पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस राजनेता (गुलाम नबी आजाद) को उनकी पार्टी ने पार्टी के शीर्ष पदों पर समर्थन दिया था, अब उस पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने पार्टी का भरोसा तोड़ा। जब उन्होंने पार्टी छोड़ी तो उन्होंने कहा कि मैं अभी आजाद हूं, लेकिन पिछले दो दिनों में उनकी टिप्पणियों को सुनने के बाद हमें लगता है कि वह 'गुलाम' बन गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की कमियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां सभी राजनीतिक पार्टियों में होती हैं, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रही हैं। मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन गलतियों को ठीक करे, आगे बढ़े और एक राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभाए।

आजाद ने भाजपा की केंद्र सरकार की विदेश नीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। विदेश नीति में दुनिया विफल हो गई परन्तु भारत सफल हुआ है। कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा नहीं तो उनका भी कांग्रेस जैसा हाल हो सकता है। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना होगा।

इससे पहले एक इंटरव्यू में आजाद ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल भाजपा और सीपीएम ही ऐसी पार्टियां बची हैं, जो जमीनी स्तर पर काम करते हैं। लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं। एक समय था जब यूपी में मायावती की बसपा जमीनी स्तर पर काम करती थी लेकिन जैसे ही उसने जमीनी राजनीतिक छोड़ा, बसपा हार गई। ठीक वैसे ही कांग्रेस के ज्यादातर नेता पहले जमीनी कार्यकर्ता थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादPawan Kheraकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत