लाइव न्यूज़ :

पटना के होटल में छापेमारी, हथियार के साथ 6 लोग अरेस्ट, नक्सली होने की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2020 16:15 IST

बिहार की राजधानी पटना में गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस की छापेमारी हुई. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने हथियार भी बरामद किया है.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा कि इन सभी पर नक्सली लिंक होने के संदेह हुआ है.ये सभी लोग पटना को दहलाने की योजना बना रहे थे.गांधी मैदान के आस-पास कुछ संदिग्‍ध लोगों के हथियार के साथ गाडी में घूमने की सूचना मिली.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पुलिस टीम के द्वारा नक्सल कनेक्शन को लेकर की जा रही छापेमारी के दौरान पटना के पॉश और बेहद व्‍यस्‍त इलाके गांधी मैदान स्थित एक होटल से पुलिस ने छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पटना को दहलाने की योजना बना रहे थे. शुरुआती जानकारी में राजधानी में बडी घटना को अंजाम देने की साजिश की जानकारी मिल रही है. राजधानी पटना में इतनी बडी संख्‍या में अपराधियों की गिरफ्तारी से सनसनी है. इनके नक्‍सली होने की आशंका जताई जा रही है.

गिरफ्तार किए गए लोग गया, झारखंड के चतरा और कोलकाता के निवासी हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस की छापेमारी हुई है. इस छापेमारी में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने हथियार भी बरामद किया है.

बताया जा रहा कि इन सभी पर नक्सली लिंक होने के संदेह हुआ है. शुरुआती सूचना के अनुसार सिटी एसपी, सेंट्रल विनय तिवारी को आज शनिवार(19 दिसंबर) को सुबह चार बजे गांधी मैदान के आस-पास कुछ संदिग्‍ध लोगों के हथियार के साथ गाडी में घूमने की सूचना मिली.

सिटी एसपी ने एक टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया. इस दौरान ये छह संदिग्‍ध एक होटल से हथियार के साथ गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है. इनके हथियार जब्‍त कर लिए गए हैं. इनकी चार पहिया वाहन के नंबर और मोबाइन नंबर की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग