लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी की दादी ने नीतीश-लालू को जेल में डाला था फिर भी ये...", विपक्ष की बैठक पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2023 16:39 IST

कालाहांडी में सभा संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पटना में हो रही विपक्ष की बैठक पर करारा तंज कसा और कहा कि ये राजनीति कहां से शुरू हुई और कहां ले आई।

Open in App
ठळक मुद्देआज पटना में विपक्षी दलों की बैठक हो रही हैजेपी नड्डा ने विपक्ष की बैठक पर साधा निशाना जेपी नड्डा ने कहा जिस इंदिरा गांधी ने लालू-नीतीश को जेल भेजा आज वह राहुल गांधी का स्वागत कर रहें

कालाहांडी: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पटना में हो रही विपक्ष की बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारे में सरगरमी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी बनाम पूरा विपक्ष एक तरफ दिखाई दे रहा है।

ऐसे में बीजेपी भी विपक्षी पार्टियों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में आयोजित इस बैठक का उल्लेख करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशाना साधा है।

जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि इंदिरा गांधी ने लालू यादव और नीतीश कुमार को जेल में डाल दिया था, लेकिन आज दोनों पटना में राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं।

दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समय ओडिशा के कालाहांडी में हैं जहां वह एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे हैं।

इस रैली में विपक्ष की बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने लालू यादव को 22 महीने और नीतीश कुमार को 20 महीने जेल में रखा था, लेकिन आज वे राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा, "आज जब मैं उन्हें स्वागत करते हुए देखता हूं, तो मुझे आश्चर्य होता है कि राजनीति में क्या हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कहां से शुरुआत की और कहां पहुंच गए। 

गौरतलब है कि इस राजनीतिक बैठक के कारण नेताओं में बयान का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अमित शाह ने भी विपक्ष की बैठक पर तंज कसते हुए कहा था कि ये सभी पार्टियां एक होकर भी एक नहीं हो पाएंगी। लोकसभा चुनाव 2024 में फिर से मोदी सरकार ही सत्ता में आएगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

बताते चले कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित विपक्षी नेताओं की एक बैठक 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के उद्देश्य से नीतीश कुमार ने आज पटना में शुरुआत की। पटना में नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर आयोजित बैठक में 15 से अधिक विपक्षी दलों ने भाग लिया।

टॅग्स :जेपी नड्डाकांग्रेसRahul CongressपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर