लाइव न्यूज़ :

पटना: 'इंडिया' गठबंधन के पोस्टर में लगी नीतीश की फोटो, नित्यानंद राय ने कहा, "लोग उन्हें खारिज कर देंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 19, 2023 14:47 IST

बिहार की राजधानी में इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले लगाए गए पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि देश के बारे में बात करना बेकार है क्योंकि नीतीश कुमार को यहां के लोग भी खारिज कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले लगे नीतीश कुमार के पोस्टरनित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को तो बिहार की जनता खारिज कर चुकी हैचिराग पासवान ने कहा कि नीतीश को गठबंधन से कोई मतलब नहीं है, उन्हें केवल सत्ता से प्यार है

पटना: बिहार की राजधानी में इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले लगाए गए पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि देश के बारे में बात करना बेकार है क्योंकि नीतीश कुमार को यहां के लोग भी खारिज कर देंगे।

भाजपा नेता राय ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गयी है। उन्होंने कहा, "वे बिहार की स्थिति तो संभाल नहीं सकते। राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति बेहद खराब है। राज्य में जो भी विकास हो रहा है, वह नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण हो रहा है। नीतीश कुमार को तो बिहार की जनता ने खारिज कर दिया है, देश की क्या बात करें।"

नित्यानंद राय के अलावा बिहार के प्रमुख क्षेत्रीय दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान ने भी इंडिया गठबंधन के पोस्टरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश को किसी भी गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें तो केवल सत्ता से प्यार है।

चिराग पासवान ने कहा, "पहले तो वो इंडिया गठबंधन की बैठक में आने से कतरा रहे थे और फिर जब बैठक में आने को तैयार हुए तो आपकी ही पार्टी की ओर से इस तरह के पोस्टर लगावा दिये। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केवल सत्ता पसंद है। उन्हें इंडिया गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है।"

इस बीच इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले एक दिलचस्प घटनाक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पोस्टर पटना में लगाए गए, जिसमें मांग की गई कि उन्हें गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया जाए। सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, "अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय और एक नीतीश चाहिए।"

मालूम हो कि इंडिया गठंबधन की चौथी बैठक मंगलवार को दिल्ली में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा में प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारचिराग पासवानजेडीयूपटनाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील