लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की मां को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर एआई वीडियो को तत्काल प्रभाव से हटाए, पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को दिया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 14:30 IST

कोर्ट ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की मां पर बनाए गए एक एआई वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव से पहले कोर्ट के इस आदेश को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंतरी की कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है।चुनावी राज्य बिहार में उनकी राजनीति को लेकर मोदी की आलोचना करती दिख रही हैं।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर बिहार कांग्रेस की तरफ से पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एआई वीडियो शेयर करने पर पटना हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंतरी की कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की मां पर बनाए गए एक एआई वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाने का आदेश दिया है। यह निर्देश एक सुनवाई के दौरान दिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले कोर्ट के इस आदेश को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

बता दें कि बिहार कांग्रेस ने ट्विटर पर मोदी की दिवंगत मां का एआई के इस्तेमाल के जरिये निर्मित कथित वीडियो को साझा किया था। वीडियो में ‘‘प्रधानमंत्री अपनी दिवंगत माँ के बारे में सपने देखते हुए नजर आ रहे हैं, जो चुनावी राज्य बिहार में उनकी राजनीति को लेकर मोदी की आलोचना करती दिख रही हैं।

भाजपा और उसके सहयोगियों ने वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था और इसे ‘‘शर्मनाक’’ बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि विपक्षी पार्टी मोदी पर निशाना साधने के लिए किस हद तक गिर सकती है। यह इसकी बानगी है। जबकि कांग्रेस का कहना था कि प्रधानमंत्री या उनकी मां के प्रति कोई अनादर नहीं दिखाया गया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा था कि उन्हें क्या आपत्ति है? सिर्फ इसलिए कि एक मां अपने बेटे को कुछ सही करने की सीख देने की कोशिश कर रही है, इसमें अनादर कहां है? यह न तो उस मां का अनादर है, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं, और न ही बेटे का।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साझा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर गाली दी गई थी। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम लोगों के साथ साथ भाजपा और एनडीए के घटक दलों ने नाराजगी जताई थी और राहुल-तेजस्वी से माफी मांगने को कहा था।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Patna High Courtनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?