लाइव न्यूज़ :

Bihar: इंडिया गठबंधन की कमान नीतीश को सौंपने की मांग को लेकर पोस्टरों से पटा पटना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2023 18:53 IST

जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में अगर कोई पीएम मोदी को मात दे सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की मांग कीउन्होंने कहा है कि चुनाव में अगर कोई पीएम मोदी को मात दे सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैंजदयू सांसदों की इस मांग के साथ-साथ पार्टी ने भी पटना की सड़कों पर जमकर पोस्टर लगाए हैं

पटना: दिल्ली में एक ओर जहां इंडिया गठबंधन की बैठक हुई तो दूसरी तरफ राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन की कमान सौंपने की मांग को लेकर पटना सड़कों को पोस्टरों से पाट दिया गया। जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव में अगर कोई पीएम मोदी को मात दे सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं।

जदयू सांसदों की इस मांग के साथ-साथ पार्टी ने भी पटना की सड़कों पर जमकर पोस्टर लगाए हैं और इंडिया गठबंधन के नेता के तौर पर पेश किया है। इस पोस्टर में लिखा है कि अगर सच में जीत चाहिए तो फिर....एक निश्चय चाहिए, एक नीतीश चाहिए।' हालांकि पार्टी नेताओं की तरफ से उठ रहे इस मांग पर पहले भी नीतीश कुमार कह चुके हैं कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। सभी लोग मिलकर काम करेंगे प्रधानमंत्री उम्मीदवार के दावेदार नहीं हैं। 

दरअसल, तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद बिहार में यह मांग उठने लगी थी कि गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जाए। खुद कांग्रेस की एक विधायक नीतू कुमारी ने आला कमान से गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने की मांग कर दी थी। वहीं जदयू के नेता नीतीश को सर्वगुण संपन्न बताकर उन्हें पीएम पद का प्रबल दावेदार बता रहे हैं। 

ऐसे में पटना की सड़कों पर नीतीश के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में नीतीश की तस्वीर को बड़े लीडर के तौर पर दिखाई गई है और लिखा गया है कि, “अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय चाहिए एक नीतीश चाहिए”। पटना की सड़कों पर ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं इसे छिपाने की कोशिश की गई है हालांकि समझने वालों को इशारा काफी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाजेडीयूइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब