लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश ने खेला दांव, दशरथ राम मांझी के बेटे भागीरथ और दामाद मिथुन जदयू में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम को देंगे टक्कर!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2023 17:13 IST

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आज द माउंटेन मैन के नाम से ख्याति प्राप्त दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने सदस्यता ग्रहण करवाई। मुशहरों के वास्तविक नेता दशरथ मांझी थे।परिवार के सदस्य भागीरथ मांझी हैं।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा साथ छोडे़ जाने के बाद नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेला है और इसी समाज से आने वाले एक नेता को तुरंत ही मंत्री बना दिया। इसके बाद अब मांझी समाज के आदर्श कहे जाने वाले दशरथ राम मांझी के बेटे और दामाद को नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया है।

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आज द माउंटेन मैन के नाम से ख्याति प्राप्त दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। इन दोनों को जदयू के सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। मंच से यह संवाद देने की कोशिश की गई कि मुशहरों के वास्तविक नेता दशरथ मांझी थे।

परिवार के सदस्य भागीरथ मांझी हैं। इस दौरान जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि वे इस समाज के नेता नहीं हैं। मुशहर समाज के लिए जीतन मांझी ने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काम किया है। दशरथ मांझी को अगर किसी ने सम्मान दिया उस शख्स का नाम है नीतीश कुमार।

वहीं जदयू में शामिल होने के बाद भागीरथ मांझी ने कहा कि हमारे पिता दशरथ मांझी को मुख्यमंत्री ने काफी मान सम्मान दिया। हमारे समाज के लिए जो भी काम किया वह नीतीश कुमार ने किया है। इसलिए हमलोग शुरू से ही नीतीश कुमार के साथ रहे हैं और आगे भी उन्हीं के साथ रहेंगे।

बता दें कि मुशहर समाज का कई लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी आबादी है। मांझी का साथ छोड़ने से नीतीश कुमार खौफ में हैं क्योंकि पहले से ही शराबबंदी को लेकर यह वर्ग काफी नाराज है। दूसरा यह कि जीतन राम मांझी ने साथ छोड़ दिया है। लोकसभा का चुनाव सामने है।

लिहाजा जदयू डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे से खाली मंत्री पद पर मुशहर समाज से आने वाले रत्नेश सदा को मंत्री बनाया। लगे हाथ 'मांझी' के क्षेत्र मगध से आने वाले और पर्वत पुरुष के नाम से जाने जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी को दल में शामिल करा लिया।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील