लाइव न्यूज़ :

Patliputra Lok Sabha seat: क्या लालू यादव अपनी ही बेटी का टिकट काट पाएंगे?, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर विधायक रीतलाल यादव ने ठोका दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2024 17:23 IST

Patliputra Lok Sabha seat: ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या लालू अपनी ही बेटी का टिकट काट पाएंगे? रीतलाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि पाटलिपुत्र सीट से हम चुनाव जीतें।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन का 40 सीट पर दावेदारी है।हम लोग सिपाही हैं और तैयार रहते हैं।पार्टी के द्वारा उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

Patliputra Lok Sabha seat: बिहार की राजधानी पटना के हाट सीट के रूप में चर्चित पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर राजद में ही ठनती दिख रही है। दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव ने पाटलिपुत्र सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। जबकि इस सीट से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ती रही हैं। इस बीच रीतलाल यादव ने कहा है कि खुद लालू यादव चाहते हैं कि वे पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ें। अब ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या लालू अपनी ही बेटी का टिकट काट पाएंगे? रीतलाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि पाटलिपुत्र सीट से हम चुनाव जीतें।

मेरी कहीं से भी कोई दावेदारी नहीं है, महागठबंधन का 40 सीट पर दावेदारी है। जो वो बोलेंगे उनके अनुसार हमें चलना है। हम लोग सिपाही हैं और तैयार रहते हैं। किसी पार्टी के द्वारा उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। धीरे-धीरे सब हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही इसका जवाब देंगे। उन्हीं को अधिकृत किया गया है।

बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा का अस्तित्व नए परिसीमन के बाद आया था। 2009 में पाटलिपुत्र सीट के लिए पहला चुनाव हुआ था। नए परिसीमन के बाद से इस क्षेत्र पर एनडीए का कब्जा रहा है। वर्ष 2009 में जदयू के रंजन प्रसाद यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शिकस्त दी थी।

उसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में हुए चुनाव में भाजपा के रामकृपाल यादव ने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को हराया था। पटना के पाटलिपुत्र सीट पर लड़ाई का एक कोण हमेशा से लालू परिवार ही रहा है। लालू यादव और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती दोनों इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बाप-बेटी में से कोई चुनाव जीत नहीं सका है।

2014 लोकसभा चुनाव हारने के बाद मीसा भारती राज्यसभा चली गई थीं, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में लालू परिवार और राजद ने एक बार फिर से मीसा भारती को ही मैदान में उतार दिया था। हालांकि लालू की बेटी को एक बार फिर से हार का मुंह देखना पड़ा था। अब कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र सीट लालू परिवार के पास रहेगी या परिवार से बाहर किसी दूसरे को मौका मिलेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव