लाइव न्यूज़ :

एम्स में आग के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया; वायरोलॉजी यूनिट खाक, सारे नमूने बर्बाद

By भाषा | Updated: August 18, 2019 05:37 IST

शहर के एम्स अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार की शाम आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से नमूने और मेडिकल जांच रिपोर्ट बर्बाद हो गए तथा कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे शाम करीब पांच बजे आग की लपटें उठनी शुरू हुईआग दो घंटे के भीतर बुझा ली गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त: शहर के एम्स अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार की शाम आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से नमूने और मेडिकल जांच रिपोर्ट बर्बाद हो गए तथा कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एबी वार्ड के कुछ तलों से मरीजों को तथा धुएं का गुबार ऊपर ऑपरेशन थियेटर की तरफ बढ़ने की वजह से वहां से भी मरीजों को बाहर निकाला गया।

यह वार्ड माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सटा हुआ है जहां शाम करीब पांच बजे आग की लपटें उठनी शुरू हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि आग दो घंटे के भीतर बुझा ली गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि दूसरे तल पर स्थित टीचिंग ब्लॉक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट पूरी तरह खाक हो गई। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली कार्डियो न्यूरो केंद्र के आईसीयू में भर्ती हैं जो परिसर की एक अलग इमारत में स्थित है।

कई प्रमुख नेता उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए पिछले कुछ दिनों से अस्पताल आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मैं हर किसी से शांति बनाए रखने और दमकल कर्मियों को उनका काम करने देने की अपील करता हूं।” अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस प्रतिष्ठित अस्पताल के प्रभावित भवन के ऊपर धुएं का काला गुबार उठता देखा गया।

सूत्रों ने कहा कि आग लैब मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी लैब तक फैल गई थी जो माइक्रोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट के ठीक बगल में है जहां पिछले कुछ समय से बिजली का काम चल रहा था और केबल एवं तार वहां रखी हुईं थी। उन्होंने बताया कि आग पहले तल पर नीचे की तरफ फैलने के साथ ही इमारत के दूसरे एवं तीसरे तल पर ऊपर की तरफ भी फैल गई। सूत्रों ने बताया कि पांचवे तल के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आग पर दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।” मरीजों के नमूने जांच के लिए वायरोलॉजी यूनिट और लैब मेडिसिन विभाग आते हैं। सूत्रों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वायरोलॉजी यूनिट के खाक हो जाने की वजह से कई जांच नमूने और मरीजों के रिकॉर्ड बर्बाद हो गए। हालांकि अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और तापमान को सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

टॅग्स :एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी