लाइव न्यूज़ :

पटियाला झड़प: सीएम मान के निर्देश पर आईजी, एसएसपी समेत तीन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2022 10:51 IST

पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।वहीं, दीपक पारीक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। पुलिस अधिकारियों का तबादला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर किया गया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारीक पटियाला के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वजीर सिंह को पटियाला का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, एसएसपी पटियाला व आईजी पटियाला के पद पर तैनात पुलिस अधिकारी नानक सिंह व राकेश अग्रवाल का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी राकेश अग्रवाल का कहना है कि यह एक सरकारी (स्थानांतरण) आदेश है। हम यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटियाला में हैं। 

बता दें कि पटियाला में एक मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प और पथराव में चार लोग घायल हो गए थे। इस दौरान स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय प्राधिकारियों ने शुक्रवार शाम को कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। पटियाला जिले के अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :Patialaभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो