लाइव न्यूज़ :

Pataliputra Seat 2024: हैट्रिक हार से बेटी मीसा को बचाएंगे लालू यादव!, कभी 'हनुमान' रहे राम कृपाल यादव से टक्कर, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2024 15:29 IST

Pataliputra Seat 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। लालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जाना तय है।

Open in App
ठळक मुद्देPataliputra Seat 2024: देश में चार जून को इंडि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।Pataliputra Seat 2024: नरेंद्र मोदी का सफाया हो गया है। Pataliputra Seat 2024: चार जून को रिजल्ट के बाद पता चल जाएगा।

Pataliputra Seat 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार में पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर एक जून को मतदान होगा। ऐसे में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए पाटलिपुत्र की सीट प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। यहां लालू यादव ने अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में मीसा भारती की जीत सुनिश्चित करने के लिए अब लालू यादव ने खुद भीषण गर्मी में चुनाव प्रचार करना शुरू किया है। लालू यादव मंगलवार को मीसा के लिए वोट मांगने निकले। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। लालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जाना तय है।

उन्होंने कहा कि देश में देश में चार जून को इंडि गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, नरेंद्र मोदी का सफाया हो गया है। लालू ने कहा कि मोदी बोल रहे हैं कि हम अवतार हैं लेकिन चार जून को रिजल्ट के बाद पता चल जाएगा। देश में हमारी सरकार बनेगी। वहीं, चुनाव प्रचार में निकले लालू यादव आज मुसलमानों के सबसे बड़ी एदारा ईमारत शरिया पहुंचे।

खानकाह में लालू यादव और पीर साहब से लंबी बातचीत हुई। दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो अभी नहीं पता चला है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि लालू प्रसाद अपनी बड़ी बेटी के लिए संभवत: मदद का आग्रह किया है। लालू प्रसाद के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक भी थे। बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर लालू प्रसाद के कभी हनुमान रहे राम कृपाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं राजद के टिकट पर मीसा भारती मैदान में हैं। मीसा भारती इस सीट से यह तीसरी बार चुनाव लड़ रही है। इससे पहले के दो चुनाव में मीसा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर इन दोनों में मुकाबला है। वहीं लालू यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी बेटी को जिताने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार कर रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मीसा भारतीलालू प्रसाद यादवपटनाबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील