लाइव न्यूज़ :

Passport Seva: फिर एक बार सेवा में हाजिर 'पासपोर्ट पोर्टल', एप्लीकेशन के लिए ऐसे करें रीशेड्यूल

By आकाश चौरसिया | Updated: September 3, 2024 14:50 IST

Passport Seva: तकनीकी गड़बड़ी के बाद एक बार फिर से लोगों के लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट की ओर से दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देPassport Seva: पासपोर्ट सेवा पोर्टल फिर से शुरू Passport Seva: 29 अगस्त से 2 सितंबर तक तकनीकी कारणों से थी बंद Passport Seva: नागरिकों के लिए पूरी तरह खोल दी गई है

Passport Seva:पासपोर्ट सेवा पोर्टल पिछले कुछ दिनों से तकनीकी कारणों से सेवा नहीं में उपलब्ध नहीं था, जिसे लेकर लोगों के बीच आपाधापी मची हुई थी, लेकिन अब पूरी तरह से इसे शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि अगस्त 29 से 2 सितंबर 2024 के बीच सेवा बाधित थी। पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट ओर से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन सभी तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया, जिसे लेकर विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली ये सेवा चालू नहीं थी। गौरतलब है कि यह जानकारी भारतीयों के लिए अहम है क्योंकि उन्हें देश से बाहर जाने के लिए इसका उपयोग करना पड़ता है।    

पासपोर्ट सेवा पोर्टल में जो तकनीकी गड़बड़ी 29 अगस्त से 2 सितंबर 2024 के बीच उत्पन्न हुई। अब आधिकारिक रूप से बताया गया है कि 29 अगस्त 2024 यानी गुरुवार को रात 8 बजे से ये सेवा बाधित हो गई थी, जो सोमवार 2 सितंबर 2024 तक जारी रही। इस अवधि के दौरान यह देश के नागरिकों और सभी विदेश मंत्रालय/क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय/बीओआई/आईएसपी/डीओपी/पुलिस प्राधिकारियों के लिए उपलब्ध नहीं रही थी।

अब पासपोर्ट सेवा हेल्प डेस्क की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'निर्धारित समय से पहले तकनीकी रखरखाव सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, पासपोर्ट सेवा पोर्टल और GPSP अब सभी नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के लिए उपलब्ध है'।

पासपोर्ट सेवा पोर्टल अब तय समय से पहले ही ऑनलाइन हो गया है। विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 सितंबर, 2024 को शाम 7:00 बजे सिस्टम को बहाल कर दिया गया है, जिससे यह नागरिकों और अधिकारियों दोनों के लिए सुलभ हो गया है।

टॅग्स :पासपोर्टForeign MinistryCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

भारतNew Baggage Rules: अब विदेश से ज्यादा सामान ला सकेंगे भारतीय, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?