लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में एक भी सीटें नहीं, पशुपति नाथ पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 19, 2024 12:02 IST

Lok Sabha Elections 2024: बीते सोमवार को एनडीए नीत भाजपा ने सीट शेयरिंग फॉर्मूले को शेयर किया था। ऐसे में माना जा रहा था कि पशुपति नाथ पारस इस बात से काफी नाराज थे कि उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। इसलिए उन्होंने आज कैबिनट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति नाथ पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दियाऐसे में उन्होंने कहा कि वो सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान होने तक इंतजार करेंगेफिर, अपनी इच्छा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख ने जाहिर की

Lok Sabha Elections 2024: बीते सोमवार को एनडीए नीत भाजपा ने सीट शेयरिंग फॉर्मूले को शेयर किया था। ऐसे में माना जा रहा था कि पशुपति नाथ पारस इस बात से काफी नाराज थे कि उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। इसलिए उन्होंने आज कैबिनट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने इस्तीफा देते हुए कहा, "5-6 दिन पहले मैंने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती। मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई, इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।"

सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट शेयरिंग फॉर्मूल को साझा करते हुए बताया था कि भाजपा 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी, जबकि जेडीयू 16 पर अपना दावा ठोकेगी, और एक-एक सीट कुशवाहा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी (हम) को दिया। जबकि, हैरानी तो तब हुई जब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) के खाते में पांच सीटें देने का ऐलान किया था। 

ऐसे में अभी तक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष के साथ एनडीए केंद्र में गठबंधन के रूप में एक केंद्र मंत्री का पद पशुपति नाथ पारस को दिए हुए थी। लेकिन जमीनी हकीकत को भांपते हुए भाजपा ने लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान के साथ जाना बेहतर समझा क्योंकि इस समय माहौल चिराग के आसपास है और अब भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। 

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?