लाइव न्यूज़ :

Parvesh Verma Takes Oath: प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, जानिए उनके बारे में 5 बड़ी बातें

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2025 12:58 IST

Parvesh Verma Takes Oath: केजरीवाल को हराने के बाद परवेश वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।

Open in App

Parvesh Verma Takes Oath: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने आज दिल्ली के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। रामलीला मैदान में सीएम रेखा गुप्ता के बाद उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें कुछ छह विधायक मंत्री बन रहे हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़े नेता के रूप में उभरे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा उन छह मंत्रियों में शामिल थे जिन्हें दिल्ली के रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। केजरीवाल को हराने के बाद वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।

हालांकि, उन्हें सीएम पद न मिलकर मंत्री का पद दिया गया है। ऐसे में मीडिया से सवाल किए गए जाने पर प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। भाजपा ने मेरे पिता को दिल्ली का सीएम बनाया और वे अपनी आखिरी सांस तक पार्टी की सेवा करते रहे। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी लगन से निभाऊंगा।"

प्रवेश वर्मा के बारे में जानिए ये बड़ी बातें

1- प्रवेश वर्मा ने 2013 में चुनावी मैदान में कदम रखा था, जब उन्होंने महरौली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने तत्कालीन दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री को हराया था।

2- वेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं।

3- परवेश वर्मा को 2014 के आम चुनावों में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया था। उन्होंने चुनाव जीता और 2019 में भी चुनावी जीत को दोहराया।

4- वर्मा अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं, जिसकी वजह से वे मुश्किल में पड़ गए थे।

टॅग्स :दिल्लीDelhi BJPरेखा गुप्तामोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?