लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा की खाली हुई पांच सीटों पर कब्जा जमाने की तैयारी में जुटे दल, राज्य में पांच विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2024 18:26 IST

इस चुनाव में जहां राजद, जदयू, भाकपा-माले और हम के सामने सीट बचाने की चुनौती है तो तो दूसरी ओर भाजपा और जदयू की नजर इन सीटों को किसी तरह हासिल करने की है। हालांकि हम तो एनडीए का ही सहयोगी है।

Open in App

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार विधानसभा की खाली हुई पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में अब सभी दल जुट गए हैं। राज्य में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इस चुनाव में जहां राजद, जदयू, भाकपा-माले और हम के सामने सीट बचाने की चुनौती है तो तो दूसरी ओर भाजपा और जदयू की नजर इन सीटों को किसी तरह हासिल करने की है। हालांकि हम तो एनडीए का ही सहयोगी है। अभी विधानसभा में एनडीए में भाजपा के 78, जदयू के 44, हम के तीन और एक निर्दलीय विधायक हैं। वहीं, महागठबंधन से राजद के 77, कांग्रेस के 19, माले के 11, भाकपा-माकपा के दो-दो विधायक हैं। ऐसे में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

जबकि पांच सीटें रिक्त हैं। इसमें रूपौली विधानसभा सीट पर दस जुलाई को मतदान है। यहां से जदयू के कलाधर मंडल, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय शंकर सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इसके अलावा रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज में भी उपचुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रों के विधायकों के चुनाव जीतने से ये सीटें खाली हो गई हैं। विधानसभा की खाली हुई सीटों में राजद के दो, भाकपा-माले, जदयू, हम कोटे की एक-एक सीट है। बक्सर से राजद के सुधाकर सिंह के सांसद चुने जाने के बाद रामगढ़ और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव के सांसद चुने जाने के बाद बेलागंज सीट पर उपचुनाव होना है। 

आरा से भाकपा- माले के सुदामा प्रसाद के सांसद बनने के बाद तरारी और गया से हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद इमामगंज सीट खाली हुई है। जबकि बीमा भारती के द्वारा इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ने से रूपौली में उपचुनाव हो रहा है। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में बेलागंज सीट से राजद के सुरेंद्र यादव ने जदयू के अभय कुमार सिन्हा को 28 हजार मतों से हराया था। जबकि रामगढ़ सीट पर राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा के अंबिका सिंह को सिर्फ 189 मतों से हराया था, यहां भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे। 

वहीं, इमामगंज सीट पर हम के जीतन राम मांझी ने राजद के उदय नारायण चौधरी को करीब 16 हजार मतों से पराजित किया था। उसी तरह तरारी में भाकपा- माले के सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय सुनील पांडेय को 10 हजार मतों से हराया था, यहां भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे। जबकि रूपौली में जदयू की बीमा भारती ने निर्दलीय शंकर सिंह को 19 हजार मतों से पराजित किया था, यहां भाकपा तीसरे नंबर पर रही थी। इस तरह एनडीए में भाजपा का दो, जदयू का दो और हम का एक सीट पर दावा है। वहीं, हीं महागठबंधन से राजद का चार और भाकपा- माले का एक सीट पर दावा है। इसमें एक रूपौली में चुनाव प्रक्रिया जारी है।

टॅग्स :बिहारBihar BJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील