लाइव न्यूज़ :

WB: ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार, शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मंत्री पर हुई है कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: July 23, 2022 11:13 IST

आपको बता दें कि ईडी द्वारा मंत्री पार्थ चटर्जी के यहां कल से छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में ईडी को मंत्री जी के करीबी के घर से 20 करोड़ के कैश मिले है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने आज मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बहुत पहले से चल रहे पूछताछ और कल हुए छापेमारी के आधार पर हुई है। ईडी द्वारा कल किए गए छापेमारी में पार्थ चटर्जी के करीबी के घर से 20 करोड़ रुपए मिले है।

SSC Corruption Case: ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शिक्षक भर्ती मामले को लेकर हुई छापेमारी और पूछताछ के आधार पर हुई है। इससे पहले पार्थ चटर्जी के एक करीबी अर्पिता के घर से ईडी को 20 करोड़ रुपए कैश मिले थे। ईडी ने अर्पिता को इससे पहले हिरासत में ले लिया था। आपको बता दें कि शुक्रवार 22 जुलाई को ईडी द्वारा यहां छापे मारी गई थी। यह छापेमारी अब तक जारी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कल से मंत्री के यहां चल रही पूछताछ में कई ऐसे सवाल थे जिसका जवाब पार्थ चटर्जी नहीं दे पाए थे। इस बीच उनकी करीबे के घर से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुए है। इन सब को लेकर ईडी ने आज मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद का भी वीडियो भी सामने आया है जिसमें ईडी अधिकारी और पुलिस वाले उनके घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे है। 

शिक्षक भर्ती घोटाला को लेकर ईडी द्वारा हो रही थी पूछताछ

आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी शिक्षक भर्ती घोटाला को लेकर हुई है। उस समय के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने 2016 में हुई शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर घोटाले किए थे। 

यही नहीं उन पर और उनके साथ कई और लोगों पर यह आरोप लगा था कि फर्जी तरीके से भर्ती कराने के लिए ओएमआर शीट में भारी हेरफेर की गई थी। इस भर्ती में फेल उम्मीदवारों को पास कराने के लिए पैसे भी लिए गए थे। मामले में आने वाले दिनों में कई और लोगों की गिरफ्तारी होने की भी बात सामने आ रही है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालप्रवर्तन निदेशालयMamta Banerjeeटीएमसीएसएससी घोटालाPartha Chatterjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो