लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session 2023: वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट और रियायत देने की मांग, लोकसभा सदस्यों ने कहा- लोअर बर्थ मिले...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2023 13:40 IST

Parliament Winter Session 2023: जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी आने से पहले वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट मिलती थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना खत्म हो गया, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को किराये में रियायत मिलना शुरू नहीं हुई।वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में पहले मिलने वाली रियायत को बहाल किया जाए।रेलगाड़ियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीचे की सीट सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए।

Parliament Winter Session 2023: लोकसभा में कुछ सदस्यों ने रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में रियायत एवं सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई। सदन में शून्यकाल के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी आने से पहले वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट मिलती थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना खत्म हो गया, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को किराये में रियायत मिलना शुरू नहीं हुई।’’ कुमार ने सरकार से आग्रह किया कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में पहले मिलने वाली रियायत को बहाल किया जाए। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने सरकार से आग्रह किया कि रेलगाड़ियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नीचे की सीट सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए।

ताकि उन्हें यात्रा में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा, ‘‘आजकल छोटे परिवार होते हैं और वरिष्ठ नागरिक आमतौर पर अकेले यात्रा करते हैं। ट्रेन में बीच की या ऊपर की सीट मिलने से उन्हें परेशानी होती है...यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें नीचे की सीट ही मिले।’’

कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि दिल्ली में उन किसानों के सम्मान में स्मारक बनाया जाना चाहिए जिनकी किसान आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी। कांग्रेस के प्रद्युत बारदोलोई ने कहा कि पूर्वोत्तर देश का ‘कैंसर कैपिटल’ बन रहा है और सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कैंसर के इलाज को किफायती बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में कुछ स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में 41 मजदूरों के कई दिनों तक फंसे रहने का विषय उठाया और कहा कि ऐसा यह कोई इकलौता मामला नहीं है, ऐसे कई मामले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में इस तरह की त्रासदी को टाला जा सकता था, अगर पहले विशेषज्ञों की राय पर अमल किया जाता। आरोप लगाया कि विशेषज्ञों की राय पर अमल नहीं किया।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय रेलवंदे भारत एक्सप्रेसजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी