Parliament Monsoon Session Updates: शब्दों के श्रृंगार से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता..., अमित शाह ने राज्यसभा में कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2023 21:30 IST2023-08-07T21:30:00+5:302023-08-07T21:30:47+5:30

Parliament Monsoon Session Updates: यह बिल हम शक्ति को केंद्र में लाने के लिए नहीं बल्कि केंद्र को दी हुई शक्ति पर दिल्ली UT की सरकार अतिक्रमण करती है, इसको वैधानिक रूप से रोकने के लिए यह बिल लेकर लाए हैं।

Parliament Shabdon ke shringar se asatya ko satya nahi banaya ja sakta...Oxford ki dictionary ke sundar, lambe shabdon ko bolne se asatya satya nahi ho jata hai Amit Shah replies National Capital Territory delhi see video | Parliament Monsoon Session Updates: शब्दों के श्रृंगार से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता..., अमित शाह ने राज्यसभा में कहा

file photo

Highlightsलंबे शब्दों को बोलने से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता...।दिल्ली से संबंधित विधेयक आपातकाल लगाने या लोगों के अधिकार छीनने के लिए नहीं लाया गया है।

Parliament Monsoon Session Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा विपक्ष और आप सरकार पर हमला बोला। "शब्दों के श्रृंगार से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता... ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी के सुंदर, लंबे शब्दों को बोलने से असत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता...।"

अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस सिर्फ आम आदमी पार्टी को खुश करने के लिए दिल्ली से संबंधित विधेयक का विरोध कर रही है। कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। दिल्ली से संबंधित विधेयक आपातकाल लगाने या लोगों के अधिकार छीनने के लिए नहीं लाया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (विधेयक) 2023 की राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान सभा में सबसे पहला संविधान संशोधन पारित किया गया था। तब से संविधान को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। हम संविधान में बदलाव आपातकाल डालने के लिए नहीं लाए हैं। संविधान में बदलाव उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री की सदस्यता को पुनर्जीवित करने के लिए नहीं लाए हैं।

कई बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, कई बार केंद्र में भाजपा की सरकार थी तो दिल्ली में कांग्रेस की, उस समय ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कभी झगड़ा नहीं हुआ। उस समय इसी व्यवस्था से निर्णय होते थे और किसी मुख्यमंत्री को दिक्कत नहीं हुई... कई सदस्यों द्वारा बताया गया कि केंद्र को शक्ति हाथ में लेनी है। हमें शक्ति लेने की जरूरत नहीं क्योंकि 130 करोड़ की जनता ने हमें शक्ति दी हुई है।

 

Web Title: Parliament Shabdon ke shringar se asatya ko satya nahi banaya ja sakta...Oxford ki dictionary ke sundar, lambe shabdon ko bolne se asatya satya nahi ho jata hai Amit Shah replies National Capital Territory delhi see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे