लाइव न्यूज़ :

संसद सुरक्षा उल्लंघन: दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से इंजीनियर को लिया हिरासत में, शख्स पूर्व पुलिसकर्मी का है बेटा

By अंजली चौहान | Updated: December 21, 2023 10:46 IST

सूत्रों ने कहा, साईकृष्ण जगली, मनोरंजन डी का दोस्त है, जो लोकसभा कक्ष में घुसपैठ करने वाले दो घुसपैठियों में से एक है।

Open in App

संसद सुरक्षा उल्लंघन: बीते दिनों संसद सुरक्षा उल्लंघन होने के बाद दिल्ली पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है। इस केस के तार देश के कोने-कोने से जुड़ रहे हैं और अब बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने कर्नाटक से एक शख्स को हिरासत में लिया है। शख्स की पहचान कर्नाटक के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी के बेटे के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, शख्स कर्नाटक के एक इंजीनियर, जो एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का बेटा है उसे पिछले सप्ताह संसद में बड़े पैमाने पर सुरक्षा उल्लंघन के सिलसिले में कल रात बागलकोट में उसके घर से हिरासत में लिया। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी लाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि साईकृष्ण जगली, मनोरंजन डी का दोस्त है, जो उन दो घुसपैठियों में से एक है, जिन्होंने लोकसभा कक्ष में घुसकर रंगीन धुंआ छोड़ा था। मनोरंजन इस मामले के चार आरोपियों में से एक है, जो अब आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि साईकृष्णा और मनोरंजन बेंगलुरु इंजीनियरिंग कॉलेज में बैचमेट थे। संसद में घुसपैठिए ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर साईकृष्णा का नाम लिया।

शख्स की बहन क्या कहा?

इंजीनियर की पहचान साईकृष्णा जो कि सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक का बेटा है के रूप में हुई है। शख्स की बहन ने गिरफ्तीरी पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने बागलकोट स्थित घर से काम कर रहे थे। उनकी बहन स्पंदा ने मीडिया से कहा है कि उन्होंने "कोई ग़लती नहीं की"।

उन्होंने कहा कि यह सच है कि दिल्ली पुलिस आई थी। मेरे भाई से पूछताछ की गई। हमने इस पूछताछ में पूरा सहयोग किया है। साईकृष्णा ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह और मनोरंजन रूममेट थे। अब मेरा भाई घर से काम करता है।

बता दें कि पिछले बुधवार को संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उनका उद्देश्य मणिपुर अशांति, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना था। हालाँकि, पुलिस ने कहा है कि वे सभी पहलुओं की जाँच कर रहे हैं।

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रParliament Houseकर्नाटकदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम