लाइव न्यूज़ :

Monsoon Session: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और ओम बिड़ला की कोशिशें जारी, विज्ञान भवन में होगा संसद का मानसून सत्र?

By हरीश गुप्ता | Updated: June 3, 2020 06:52 IST

कोरोना के चलते 24 मार्च से संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल की स्थगित है. कयास लगाए जा रहे थे कि शायद संसद का मानसून सत्र टाल दिया जाएगा। लेकिन राजयसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद को चलाने के लिए सभी विकल्प पर मंथन कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का मानसून सत्र विज्ञान भवन में आयोजित कराने पर संभावना पर विचार किया जा रहा है.उप राष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू और ओम बिड़ला मानसून सत्र करवाने का प्रयास कर रहे हैं.

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र विज्ञान भवन में आयोजित कराने पर संभावना पर विचार किया जा रहा है. विज्ञान भवन परिसर में कई बड़े कमरे और तकनीकी सुविधाओं से परिपूर्ण विशाल सभागृह है. सभागृह में 900 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकती है और फिजीकल डिस्टेंसिंग के नियमों का आसानी से पालन किया जा सकता है. लोकसभा के सेंट्रल हॉल में फिजीकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना मुश्किल है.

यहां 550 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जुलाई- अगस्त में मानसून सत्र करवाने का प्रयास कर रहे हैं. नियामानुसार संसद का सत्र 22 सितंबर के पहले होना चाहिए क्योंकि बजट सत्र 23 मार्च को समाप्त कर दिया गया था. संविधान के अनुसार संसद के दो सत्र के बीच छह माह से अधिक अंतर नहीं होना चाहिए. सत्र आयोजन के मुद्दे पर और भी कुछ प्रस्ताव सामने आए हैं जैसे कि संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा सत्र का आयोजन हो जबकि राज्यसभा को लोकसभा वाले सदन में स्थानंतरित किया जा सकता है.

कुछ सांसदों को एक दिन अन्य को दूसरे दिन बुलाया जाए. अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सत्र के आयोजन पर विश्व के अन्य देशों से जानकारी ली है. अब एनआईसी को कहा गया है कि लोकसभा सत्र करवाने की ठोस योजना बताई जाए जिसमें सांसद, अधिकारी और पत्रकार भाग ले सकें.

वर्चुअल हो सकती है संसद की कार्यवाही

विज्ञान भवन के खास बात यह है कि यहां बड़े पैमाने पर ऑनआइन लाइव सत्र का भी आयोजन हो सकता है. यहां आधुनिकतम तकनीक की व्यवस्था है. यह पूरी तरह सुरक्षित भी है. उच्च पदस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के उच्च अधिकारियों के एक समूह ने इस परिसर में मौजूद सुविधाओं का हाल में जायजा लिया. कहा जा रहा है कि यहां लोकसभा के सत्र का आयोजन यहीं किया जा सकता है.

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रएम. वेकैंया नायडूओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतसंसदः मुद्दे से अलग ना बोलें राहुल गांधी?, नेता विपक्ष के बयान पर बोले स्पीकर ओम बिरला, भारत के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्‍छा का प्रतिनिधित्‍व, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह