लाइव न्यूज़ :

संसद मानसून सत्रः विपक्ष का हंगामा जारी, प्रियंका गांधी ने पीएम से पूछा- 'क्या महंगाई पर चर्चा करना असंसदीय है' ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 16:27 IST

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस बीच प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देजीएसटी काउंसिल की तरफ से आटा जैसे रोजमर्रा के सामानों पर 5 फीसदी जीएसटी लागू कर दिया गया है। विपक्ष ने संसद में जीएसटी, बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया था जिसे स्वीकारा नहीं गया।

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष लगातार महंगाई जीएसटी और कई  मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेर रहा है। मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने हंगामा किया।

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या संसद में क्या महंगाई पर चर्चा करना असंसदीय है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकांउट को टैग करते हुए लिखा 'भयंकर महंगाई के बीच गृहस्थी को चाहिए थी संजीवनी। भाजपा सरकार ने आटा, अनाज, मुरी, गुड़, दही पर 'गृहस्थी सत्यानाश टैक्स' लगाकर महंगाई का बोझ और बढ़ा दिया। 

मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष  का हंगामा

बता दें कि 8 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जारी रहा। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी मानसून सत्र के तीसरे दिन महंगाई के मुद्दे पर संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संयुक्त विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। 

विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की थी

गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की तरफ से आटा जैसे रोजमर्रा के सामानों पर 5 फीसदी जीएसटी लागू कर दिया गया है। सोमवार को विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में अग्निपथ योजना जीएसटी में बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया था जिसे स्वीकारा नहीं गया।

इसके बाद विपक्ष के कई नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर संसद परिसर में जमकर प्रदर्शन किया है। विपक्ष का हंगामा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जानकारी के मुताबिक सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के 32 विधेयकों को सदन में पेश किए जा सकते हैं। यह सत्र इसलिए भी खास है क्योंकि इसी में देश को नए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति मिलेंगे।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रकांग्रेसप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए