लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session: चिदंबरम, सिब्बल, पटेल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 14:44 IST

Parliament Monsoon Session: हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, मराठी और पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। शपथ लेने वालों में 11 राज्यों के सदस्य और एक मनोनीत सदस्य शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।वाईएसआर कांग्रेस के ही विजय साई रेड्डी ने तेलुगू में शपथ ली। कांग्रेस के रंजीत रंजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने शपथ ली।

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, प्रफुल्ल पटेल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में 11 राज्यों के सदस्य और एक मनोनीत सदस्य शामिल थे। इन सदस्यों ने हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, मराठी और पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। सबसे पहले आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस) के मस्तान राव बीडा ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया।

इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस के ही विजय साई रेड्डी ने तेलुगू में शपथ ली। बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के फैयाज अहमद और मीसा भारती, जनता दल (यूनाइटेड) के खीरू महतो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शंभु शरण पटेल ने शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कांग्रेस के रंजीत रंजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने शपथ ली।

झारखंड की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माझी और भाजपा के आदित्य प्रसाद ने हिंदी में शपथ लिया। फिल्म अभिनता से राजनेता बने कर्नाटक के जग्गेश ने भाजपा के सदस्य के रूप में कन्नड़ भाषा में शपथ ग्रहण किया। महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी और शिव सेना के संजय राउत ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।

राउत ने मराठी भाषा में शपथ ग्रहण की। ओड़िशा से बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा ने ओड़िया में शपथ ग्रहण किया। पंजाब से शपथ लेने वालों में आम आदमी पार्टी (आप) के संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और हरभजन सिंह ने पंजाबी में शपथ ग्रहण किया।

राजस्थान से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य प्रमोद कुमार तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शपथ लिया। तमिलनाडु से कांग्रेस के पी चिंदबरम, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के आर गिरिराजन, एस कल्याणसुंदरम, के आर एन राजेश कुमार और सी वी षणमुगम ने पद की शपथ ली।

सभी ने तमिल भाषा में शपथ ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में जावेद अली खान और कपिल सिब्बल ने शपथ ग्रहण किया। मनोनीत सदस्य के रूप में वी विजेंद्र प्रसाद ने शपथ ग्रहण किया। आसन की ओर से शपथ लेने के लिए मनोनीत सदस्यों इलैया राजा और पी टी उषा के नाम पुकारे गए लेकिन दोनों सदन में उपस्थित नहीं थे।

पिछले दिनों राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में कुल 57 सदस्य राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इनमें से 27 सदस्यों ने आठ जुलाई को शपथ ग्रहण किया था। इनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन और पीयूष गोयल और कांग्रेस के जयराम रमेश सहित कुछ अन्य सदस्य शामिल थे। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रकांग्रेसBJPएम. वेकैंया नायडूकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला