लाइव न्यूज़ :

संसद मानसून सत्रः ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर 25 घंटे, आईटी बिल पर 12 घंटे की चर्चा, सरकार और विपक्ष में सहमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 21:15 IST

Parliament Monsoon Session: सूत्रों ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में सत्तापक्ष के प्रतिनिधियों ने इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और सदन में उनकी उपस्थिति में चर्चा अगले सप्ताह ही संभव है।

Open in App
ठळक मुद्देकोडिकुनिल सुरेश ने यह भी बताया कि सरकार अगले सप्ताह चर्चा चाहती है।25 घंटे यानी तीन दिन तक चर्चा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए।सरकार यह नहीं बता रही है कि चर्चा किस दिन से शुरू होगी।

नई दिल्लीः सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 25 घंटे की चर्चा कराने पर सोमवार को सहमति जताई और इस चर्चा की शुरुआत अगले सप्ताह हो सकती है। हालांकि विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया है कि चर्चा इसी सप्ताह शुरू होनी चाहिए। सरकार के रुख से अब संसद में गतिरोध के जल्द खत्म होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में सत्तापक्ष के प्रतिनिधियों ने इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह विदेश यात्रा पर जा रहे हैं और सदन में उनकी उपस्थिति में चर्चा अगले सप्ताह ही संभव है।

बीएसी की बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने यह भी बताया कि सरकार अगले सप्ताह चर्चा चाहती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सप्ताह विदेश दौरे पर रहेंगे। उन्होंने संसद परिसर में कहा, ‘‘आज बीएसी की बैठक में वे (सरकार) ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकवादी हमले पर 25 घंटे यानी तीन दिन तक चर्चा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए। यह बिना किसी नियम के विशेष चर्चा होगी।’’

सुरेश का कहना था, ‘‘हमारी मांग है कि चर्चा तत्काल शुरू हो, लेकिन सरकार ने कहा कि अगले सप्ताह चर्चा होगी क्योंकि प्रधानमंत्री देश में नहीं हैं और जब भी प्रधानमंत्री वापस आएंगे तब तुरंत चर्चा शुरू की जाएगी।’’ लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि चर्चा तत्काल शुरू हो, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही है कि चर्चा किस दिन से शुरू होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बजाय विदेश दौरे को ज्यादा महत्व दिया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता मंगलवार सुबह संसद भवन में बैठक करेंगे और फिर वे इन मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह