लाइव न्यूज़ :

संसद मानसून सत्रः देश में 21 करोड़ से अधिक दोपहिया और सात करोड़ से ज्यादा चार पहिया वाहन पंजीकृत, गडकरी बोले-2017-20 के दौरान 4.46 लाख लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 19:20 IST

Parliament Monsoon Session: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि 5,44,643 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और 54,252 इलेक्ट्रिक चारपहिया एवं इससे ऊपर की श्रेणी के वाहन हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2017 से 2020 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 4.46 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2017 में 1,47,913 लोगों की मौत हुई।

नई दिल्लीः सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में 21 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन और सात करोड़ से ज्यादा चार पहिया वाहन एवं इससे ऊपर की श्रेणी के वाहन पंजीकृत हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

 

उन्होंने यह भी बताया कि 5,44,643 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और 54,252 इलेक्ट्रिक चारपहिया एवं इससे ऊपर की श्रेणी के वाहन हैं। देश में वर्ष 2017 से 2020 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 4.46 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

मंत्री की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़े के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2017 में 1,47,913 लोगों की मौत हुई। इसी तरह वर्ष 2018 में 1,51,417, वर्ष 2019 में 1,51,113 और 2020 में 1,31,714 लोगों की मौत हुई। गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर बहुआयामी रणनीति तैयार की है जो शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल पर आधारित है।

मंत्रालयों व विभागों में 9,79,327 पद रिक्त: सरकार

सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्वीकृत पदों की कुल संख्या 40,35,203 है और इनमें 9,79,327 पद रिक्त पड़े हैं। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अंतर्गत स्वीकृत पदों की कुल संख्या 40,35,203 है जबकि इनमें पदस्थ कर्मियों की संख्या 30,55,876 है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में 9,79,327 पद रिक्त पड़े हैं।’’

हालांकि केंद्रीय मंत्री से जब यह पूछा गया कि इनमें अनसुचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा के वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित पद रिक्त हैं तो उन्होंने कहा कि बैकलॉग आरक्षित रिक्तियों सहित रिक्तियों को भरना का प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां एक पद दो या तीन वर्ष से अधिक रिक्त रहता है तो उस पद को व्यय विभाग के 12 अप्रैल, 2017 के एक आदेश के अनुसार समाप्त माना जाता है।’’

सिंह ने कहा कि हालांकि कार्यात्मक औचित्य के आधार पर इन पदों को पुन: बहाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को बैकलॉग आरक्षित रिक्तियों को चिह्नित करने, ऐसी रिक्तियों के मूल कारण का अध्ययन करने, ऐसी रिक्तियों के कारकों को हटाने के लिए उपाय करने और विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से उन्हें भरने के लिए आंतरिक समिति का गठन करने के संबंध में अनुदेश जारी किए गए हैं। मंत्रालयों ओर विभागों में रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने के लिए ‘‘मिशन मोड’’ में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रनितिन गडकरीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए