लाइव न्यूज़ :

Parliament Monsoon Session: लोकसभा के चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली, सदन की सभी सीटें भरीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2022 14:19 IST

Parliament Monsoon Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने हिंदी में शपथ ली।सिमरनजीत सिंह मान ने लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में सदस्यता की शपथ ली।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि चार नये सदस्यों के शपथ लेने के साथ लोकसभा की सभी सीटें भर गई हैं।

नई दिल्लीः लोकसभा के चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली और इसके साथ निचले सदन की एक भी सीट खाली नहीं रह गई है। संसद के मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ शुरू हुई।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर से नवनिर्वाचित सदस्य घनश्याम लोधी, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद बने दिनेश लाल यादव निरहुआ और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने हिंदी में शपथ ली। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सदस्य सिमरनजीत सिंह मान ने लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में सदस्यता की शपथ ली।

लोधी और निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं, वहीं पूर्व भाजपा सांसद सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद के रूप में सदन की सदस्यता की शपथ ली। मान शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सदस्य हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि चार नये सदस्यों के शपथ लेने के साथ लोकसभा की सभी सीटें भर गई हैं।

सदन में सदस्यों की संख्या 543 हो गई है। सदन में इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। सदन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी उपस्थित थे। 

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रBJPटीएमसीकांग्रेसओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर