लाइव न्यूज़ :

शिवराज के बेटों के नाम पर रखा गया पार्क का नाम, पहले था 'नेहरू पार्क', कांग्रेस ने पूछा, "सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह नेहरू के सामने कहां खड़े हैं?”

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2023 08:12 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी स्थित नेहरू पार्क का नाम उनके बड़े बेटे के नाम पर रखने का विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी कांग्रेस ने सीेएम शिवराज को उनके निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में पार्क के नाम बदलने पर घेरा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह के नाम पर नेहरू पार्क का नाम बदलाभाजपा ने कहा कि अगर स्थानीय लोगों ने शिवराज के बेटों के प्यार में बदले पार्कों का नाम तो हम क्या करें

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में स्थित नेहरू पार्क का नाम उनके बड़े बेटे के नाम पर रख दिया गया है। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने शनिवार को शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल एक पार्क का नाम नहीं बदला गया है, बल्कि एक अन्य पार्क का नाम भी सीएम शिवराज के नाम पर बदला गया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व मंत्री आरोप लगाया, "शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह के नाम पर नेहरू पार्क जबकि दूसरे पार्क का नाम उनके छोटे बेटे कुणाल सिंह के नाम पर रखा गया है।" वहीं भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा ये कोई शासकीय फैसला नहीं है कि कांग्रेस को इसमें कोई साजिश नजर आनी चाहिए, अगर स्थानीय लोगों ने शिवराज के बेटों के प्रति अपने प्यार के चलते पार्कों का नाम बदला है तो उसमें कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया कि सूबे की भाजपा सरकार स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महान हस्तियों के नाम मिटाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, "अब तक सार्वजनिक पार्कों, सड़कों और इमारतों का नाम सामाजिक योगदान देने वाली हस्तियों के नाम पर रखने की परंपरा रही है लेकिन भाजपा सरकार ने सारी परपरा को ध्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री के बेटों के नाम पर पार्क का नाम रखने की नई परंपरा की शुरूआत की है।"

अजय सिंह ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, “शिवराज जी बताएंगे कि उनके बेटों कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह का क्या सामाजिक योगदान है। आखिर वो स्पष्ट तो करें कि देश की आजादी और नए भारत के निर्माण में अहम योगदान देने वाले जवाहरलाल नेहरू के सामने उनके बेटे कार्तिकेय कहां खड़े हैं?”

एमपी भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने अजय सिंह के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश भर में कई सार्वजनिक स्थानों का नाम एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर रखने की आखिर कौन परंपरा कांग्रेस ने डाली है, वो पहले उसके बारे में जवाब दें।

उन्होंने कहा कि दरअसल अजय सिंह हर चीज को कांग्रेस के नजरिए से देख रहे हैं। इसलिए उन्हें हर जगह नेहरू और इंदिरा गांधी नजर आते हैं और चूंकि कांग्रेस का मानना ​​है कि हर चीज का नाम उनके नाम पर ही होना चाहिए। इसलिए उन्हें तकलीफ हो रही है। अगर स्थानीय लोगों ने अपने शहर के इन पार्कों का नाम अपने चहेते और प्यारे लोगों के नाम पर रखने का पैसला किया है तो इसमें भला किसी को क्या आपत्ति होनी चाहिए?”

टॅग्स :Madhya Pradesh Congressशिवराज सिंह चौहानजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीIndira Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"