लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले को पीएम मोदी ने दी बधाई, निशानेबाज के प्रदर्शन को बताया 'स्पेशल'; इन नेताओं ने भी दी बधाई

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2024 11:31 IST

Paris Olympics 2024: कुसाले ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 451.4 का कुल स्कोर हासिल किया और एक समय छठे स्थान पर रहने के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

Open in App

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने स्वप्निल के प्रदर्शन को स्पेशल बताया है।  प्रधानमंत्री ने स्वप्निल को बधाई देते हुए लिखा, “स्वप्निल कुसाले द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन! मैं उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में मेन्स 50मी राइफल 3 पोजिशन में यह उपलब्धि हासिल की है। स्वप्निल का प्रदर्शन बहुत स्पेशल रहा है। इस कैटेगरी में मेडल जीतने वाले वे पहले भारतीय हैं। हर भारतीय इसे लेकर खुश है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुसाले की उपलब्धि पर खुशी जताई। अमित शाह ने कहा कि पूरे देश को उनपर गर्व है। उन्होंने लिखा, “स्वप्निल आप पर गर्व है। आपकी उपल्बिध करोड़ों भारतीय को प्रेरित करेगी।ऐसे ही जीतते रहिए और देश को गौरवान्वित करते रहिए।”

बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने भी कुसाले के कांस्य पदक जीतने की सराहना की और कहा कि उनकी यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी है। अन्नामलाई ने ट्वीट में लिखा, "भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर से लेकर ओलंपिक में पदक जीतने तक, स्वप्निल कुसले की यात्रा हमारे देश के महत्वाकांक्षी एथलीटों को प्रेरित करती है।" 

बेंगलुरु से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक हासिल करने के लिए निशानेबाज कुसाले को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारत के निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहते हैं। पेरिस 2024 में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक हासिल करने के लिए स्वप्निल कुसाले को मेरी ओर से बधाई।" सूर्या ने कहा, "पेरिस ओलंपिक में भारत का तीसरा पदक होने के अलावा, यह 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में किसी भारतीय का पहला ओलंपिक पदक भी है।" 

आपको बता दें कि कुसाले की जीत ने पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल ओलंपिक पदकों की संख्या तीन कर दी है। कुसाले ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 451.4 का कुल स्कोर बनाया और एक समय छठे स्थान पर रहने के बाद तीसरे स्थान पर रहे। 

28 वर्षीय कुसाले का पदक मनु भाकर के शानदार प्रदर्शन के बाद आया है, जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।  भारत के लिए अब तक के सभी तीन पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं में आए हैं। 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024ओलंपिकनरेंद्र मोदीभारतखेलस्वप्निल कुसाले
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर